{"_id":"57ee7d824f1c1bdc76574eab","slug":"credit-cards-are-made-from-closed-accounts-of-57-million-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े खाते से क्रेडिट कार्ड बनवा कर 57 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद पड़े खाते से क्रेडिट कार्ड बनवा कर 57 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में एक बैंक से कई क्रेडिट कार्ड बनाकर लाखों रुपये की खरीदारी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा गैंग काम कर रहा है जो लोगों के बंद पड़े खातों के चेकबुक के जरिए क्रेडिट कार्ड बनवा रहा है। इनके पीछे किसी पुराने कर्मचारी की मिली भगत हो सकती है।
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस के अनुसार ग्लोबल सिक्योरिटी के एडवाइजर ने शिकायत में मयूर विहार दिल्ली निवासी रवि बजाज, रानी बाग दिल्ली निवासी मनीष खत्री और दिल्ली के ही रोहिणी निवासी सचदेव पर ये आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उक्त तीनों पर आरोप है कि उन्होंने बंद पड़े खातों की जानकारी लेकर उसकी चेक बुक ली और फिर इसके जरिए अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक से विभिन्न क्रेडिट कार्ड बनवाए।
पुलिस के अनुसार इन क्रेडिट कार्ड के जरिए आरोपियों ने करीब 57 लाख रुपये की खरीदारी की। पुलिस के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया गया है। कार्ड से होने वाली खरीदारी व अन्य फुटेज में कैद आरोपी की तस्वीर के आधार पर उन तक पहुचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।