{"_id":"5a22a6af4f1c1b69678bf928","slug":"cpu-holding-important-information-stolen-from-du-law-faculty","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के लॉ-फैकल्टी से महत्वपूर्ण डाटा वाला सीपीयू चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीयू के लॉ-फैकल्टी से महत्वपूर्ण डाटा वाला सीपीयू चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित लॉ फैकल्टी से कंप्यूटर के सीपीयू चोरी होने का मामला सामने आया है। बिना ताला तोड़े किसी ने सीपीयू उड़ा लिया। लॉ फैकल्टी की डीन की मानें तो उसमें छात्रा के सेमेस्टर का अंत तक का डाटा के अलावा शिक्षकों और स्टाफ की हाजिरी का डाटा था।
विज्ञापन
डीन वेद कुमारी की शिकायत पर मौरिस नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
लॉ फैकल्टी की डीन वेद कुमारी ने बताया कि वारदात 30 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे के करीब हुई। दोपहर के समय ऑफिस खुला था। सफाई कर्मचारी काम कर वहां से चला गया। इसी दौरान किसी ने सीपीयू चुरा लिया। डीन ने पुलिस से कहा है कि सीपीयू में बेहद महत्वपूर्ण डाटा है।
विज्ञापन
डीन ने यह भी आशंका जताई है कि किसी ने जानबूझकर इसे चोरी किया है। इसके पीछे कोई बड़ा कारण भी हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना वाले दिन दफ्तर आनेजाने वाले लोगों की लिस्ट बना रही है। वहीं अन्य लोगों से भी पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।