फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple killed by train in Arthla slip lover

रेलवे ट्रैक पर मिली घर से भागे प्रेमी जोड़े की लाश

Mon, 11 Aug 2014 09:13 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 11 Aug 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
Couple killed by train in Arthla slip lover

गाजियाबाद में अर्थला स्थित बालाजी विहार के पास रविवार सुबह ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल की मौत हो गई। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे और तीन दिन पहले घर से भागे थे।

विज्ञापन


दोनों के परिवारों को इनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। देर शाम लड़की के भाई ने दोनों की शिनाख्त की। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने ट्रेन से कटकर युवक और युवती की मौत की जानकारी दी।

शिनाख्त न होने पर पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से मिले विजिटिंग कार्ड के नंबर पर फोन किया तो युवती के भाई रवि को घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम रवि ने दोनों की शिनाख्त कर ली। रवि ने बताया कि इनमें से एक शव राजापुरी उत्तम नगर दिल्ली निवासी बहन मंजू (18) का और दूसरा बीर बाजार रोड उत्तर नगर दिल्ली रोहित (19) का है।

गत सात अगस्त को दोनों साथ घर से भागे थे। इसकी रिपोर्ट उसने थाना डवारी दिल्ली में रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों को ट्रेन से फेंका गया या उन्होंने आत्महत्या की। दोनों के हाथ कटे हैं और सिर पर चोटें आई हैं।

बहन का शव देख बिलख पड़ा भाई
रक्षाबंधन के दिन बहन का शव देखकर रवि विलख पड़ा। रवि ने बताया कि वह बहन को तीन दिन से खोज रहा था। अब उसकी कलाई हमेशा के लिए सूनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed