फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cops kept sleeping, thieves stolen atm from police station.

सोती रही पुलिस, थाने के एटीएम से लूट

Tue, 14 Oct 2014 07:31 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
Cops kept sleeping, thieves stolen atm from police station.

इस खबर को पढ़ने के बाद आपको कोई हैरत नहीं होगी अगर दिल्ली पुलिस किसी केस को सुलझा ना पाए। क्योंकि इस घटना के बाद तो ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस अपने थाने तक की भी हिफाजत नहीं कर सकती तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे करेगी।

विज्ञापन


एक चौंका देने वाले घटनाक्रम ने वसंत विहार थाने के सभी पुलिसकर्मियों को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात बदमाशों ने पुलिस की नाक के नीचे से वसंत विहार थाने में लगे एटीएम को तोड़कर उसमें पड़ी बड़ी रकम लूट ली है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं चोरों ने थाने के अंदर ही बनी चाय की दुकान को भी अपना शिकार बनाया। बिना किसी पुलिसवाले और एसएचओ की जानकारी के चोर वहां से भी 5000 रुपए ले उड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस ने क‌िया वारदात से इंकार

Cops kept sleeping, thieves stolen atm from police station.

हाल ही में इसी पुलिस स्टेशन के दो सिपाही रेप और प्रताड़ना जैसे मामलों के लिए गिरफ्तार किए थे। हालांकि सूत्रों ने थाने में चोरी की इन घटनाओं को सच बताया है पर जब ज्वाइंट ‌कमिश्नर विवेक गोगिया (सुनंदा पुष्कर मामले की जांच कर रहे हैं) और डीसीपी (दक्षिण) प्रेमनाथ से इस संबंध में कोई बात नहीं हो पाई है।

एक अधिकारी ने बताया कि बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए क्योंकि वह कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच पाए थे। अपने दामन को बचाने के लिए पुलिस इस मामले में एफआईआर लिखने से भी परहेज कर रही है।

वसंत विहार थाने में चोरी की यह घटना सोमवार सुबह के वक्त हुई थी, जब ज्यादातर स्टाफ गहरी नींद में था। उन लोगों को इस बारे में तब पता चला जब एक सिपाही एटीएम से पैसे निकालने गया और उसने एटीएम का निचला भाग क्षतिग्रस्त पाया।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही है जांच

Cops kept sleeping, thieves stolen atm from police station.

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस स्टेशन को बंद कर दिया गया ताकि ‌कोई इस घटना के बारे में न जान सके। हालांकि इस समस्या ने तब गंभीर रूप ले लिया जब थाने की बाउंड्री स्थित टी-शॉप के मालिक ने अपने नकद पेटी से हुई चोरी के बारे में बताया।

सूत्रों के अनुसार यह किसी नशाखोर का काम है लेकिन वो किसी भीतरी की भूमिका से ‌इंकार भी नहीं करते। मामले की जांच के लिए थाने और एटीएम की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

सिपाही जांच के लिए क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। चूंकि पुलिस इस बात को नहीं मान रही है कि चोरी की ऐसी कोई घटना हुई है इसलिए अनाधिकारिक रूप से टीम को बुलाकर मौका-ए-वारदात से फिंगरप्रिंट लिए गए हैं।

साभारः टाइम्स ऑफ इंड‌िया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed