फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Compounder manipulating the teenager, arrested

कंपाउंडर ने की किशोरी से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2015 08:48 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sun, 22 Nov 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
Compounder manipulating the teenager, arrested

सेक्टर-6 स्थित आरोग्य अस्पताल में कंपाउंडर ने शनिवार रात बुखार पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी के साथ अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर पास ही सोए परिजन जाग गए और आरोपी कंपाउंडर देशराज को दबोच लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने भी उसे नौकरी से निकाल दिया है।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी किशोरी को बुखार होने के कारण शुक्रवार शाम वैशाली सेक्टर-6 स्थित आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दूसरी मंजिल स्थित प्राइवेट वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। आरोप है कि शनिवार रात को अस्पताल का कंपाउंडर देशराज रूम में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी नींद से जाग गई, उसके शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी कंपाउंडर को दबोच पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि देशराज को जेल भेज दिया गया है। वह राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। सेक्टर-6 में ही रहता था।

डेढ़ साल से अस्पताल में काम कर रहा था। आरोपी का कहना है कि किशोरी ने पेट में दर्द होने की बात कहकर उसे बुलाया था। उसने छेड़छाड़ नहीं की।

उधर, अस्पताल के डॉक्टर उमेश वर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी कंपाउंडर को बर्खास्त कर दिया गया है। तबियत सुधरने पर बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed