{"_id":"5786a4164f1c1b3f4113e469","slug":"colonel-reward-lured-22-million-cheated-the-recovery-amount-for-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम का लालच देकर कर्नल से 22 लाख ठगे, तीन साल तक वसूली रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनाम का लालच देकर कर्नल से 22 लाख ठगे, तीन साल तक वसूली रकम
ब्यूरो/अमर उजाला,नोएडा
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में तैनात कर्नल से एक कंपनी ने इनाम की रकम देने के नाम पर तीन साल तक धोखाधड़ी कर 22 लाख रुपये वसूल लिए। जब तक कर्नल इस बारे में पता चलता, मालिक कंपनी बंद करके फरार हो चुका था।
विज्ञापन
मामले में कर्नल की शिकायत पर फेस-3 थाने में कंपनी व कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित जल सिंह ने बताया कि दिसंबर 2012 में जब वह चेन्नई में तैनात थे, उस दौरान उन्होंने एक ई शॉपिंग वेबसाइट के जरिये कुछ सामान खरीदा था।
विज्ञापन
अगले ही दिन उनके पास नोएडा सेक्टर-65 स्थित सैंड इंफो सिस्टम कंपनी से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि ई-शॉपिंग वेबसाइट से उनकी कंपनी का टाईअप है और शॉपिंग करने के एवज में वह तीन लाख रुपये इनाम जीत गए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें 9000 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जल सिंह ने रजिस्ट्रेशन फीस कंपनी के दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। कर्नल के पास कंपनी की तरफ से फिर कॉल गई और 20-20 हजार रुपये जमा कराए गए।
ऐसे करते-करते कंपनी ने उनसे 27 लाख रुपये जमा करा लिए। कंपनी की ओर से बोला गया कि वह 40 लाख रुपये का इनाम जीत चुके हैं। तीन साल तक यह सिलसिला चलता रहा। शक होने पर कर्नल जब एक दिन कंपनी गए तो वहां ताला लटका था।
उन्होंने कंपनी मालिक संदीप शाहोटा से संपर्क किया तो संदीप ने रुपये लौटाने का वादा किया। काफी दिनों बाद नोएडा के एक पांच सितारा होटल में संदीप ने मुलाकात की और पांच लाख रुपये लौटा दिए।
इसके बाद से वह फरार है। इस संबंध में फेस-3 एसएचओ पंकज पंत ने बताया कि संदीप व कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।