{"_id":"73adea6baa1dbdf168c2192ef8953459","slug":"college-employees-robbed-four-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कर्मचारियों से चार लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज कर्मचारियों से चार लाख रुपये लूटे
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
बैंक से चार लाख रुपये निकालकर ला रहे मैनेजमेंट कालेज कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की।
विज्ञापन
बदमाशों ने मोहननगर स्थित जी लीट्रा स्कूल के गेट के सामने बीएलएस इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों को लूटा और तमंचा लहराते हुए राजीव कालोनी की ओर भाग गए।
मोहननगर स्थित बीएलएस इंस्टीट्यूट में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव राहुल शर्मा और चपरासी बलराम सोमवार को 12 बजे इंस्टीट्यूट के लिए मोहननगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से चार लाख रुपये निकालकर बाइक से लौट रहे थे।
माउंट लीट्रा जी स्कूल के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों के साथ लूटपाट की। एसपी सिटी शिवहरि ने मौकेे मुआयने के बाद बताया कि बदमाश स्प्लेेंडर बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन