फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold drink mixed drug, regained consciousness clothes disheveled

कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, होश आया तो कपड़े थे अस्त-व्यस्त

Mon, 17 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cold drink mixed drug, regained consciousness clothes disheveled
रेप - फोटो : DEMO Pics

भलस्वा डेयरी इलाके में 25 वर्षीय महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने शुरुआती बयान में एक व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसके बयान पर रेप का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि अदालत में 164 के बयान में पीड़िता ने दो अन्य लोगों का भी नाम लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मूलत: देवरिया उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़िता अपनी भाभी के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में पांच बच्चों के साथ रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान छोड़कर दूसरी जगह चला गया था आरोपी

Cold drink mixed drug, regained consciousness clothes disheveled
रेप - फोटो : DEMO Pics

उसका पति लुधियाना में काम करता है। इसी मकान में बतौर किराएदार रहने वाला नूर महिला के आने के दस दिन बाद ही इस मकान को छोड़कर दूसरी जगह रहने चला गया। 

महिला का आरोप है कि गत 11 अक्तूबर को नूर ने उसे काम दिलवाने का बहाना कर मुकुंदपुर पुल के पास बुलाया। जहां पीड़िता के पहुंचने पर नूर उसे एक ऑटो से भलस्वा डेयरी स्थित एक मकान पर ले गया। 

जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। नूर ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। 

होश में आने पर देखा तो कमरे थे तीन लोग

Cold drink mixed drug, regained consciousness clothes disheveled
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

पीड़िता ने सारी बात अपनी भाभी को बताई। उसके बाद शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर रेप का मामला दर्ज कर नूर को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला का अदालत में 164 का बयान करवाया गया। जिसमें उसने बताया कि जब उसे होश आया तो कमरे में नूर के अलावा आरिफ अंसारी व सतीश नाम के दो अन्य युवक थे। 

उसने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed