फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm ji! The Lightning Thief will leave by telling Blackmeling.

अखिलेश जी! बिजली चोर बताकर ब्लैकमेलिंग..यूपी छोड़ दूंगा

Mon, 25 May 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 May 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
cm ji! The Lightning Thief will leave by telling Blackmeling.

इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली एनसीआर की बड़ी कंपनी एलिन इलेक्ट्रानिक्स ने उत्पीड़न से परेशान होकर यूपी छोड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि करोड़ों रुपये का राजस्व देने के बावजूद कारपोरेशन और विजिलेंस मिलकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।

पहले पांच लाख रुपये की वसूली का दबाव बनाया, न देने पर 50 करोड़ का बिजली चोर बना दिया। जेल भेजने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये जमा भी करा लिए।

वसूली को दबाव बनाने की वीडियो क्लिप और कॉल रिकार्ड होने का दावा किया गया है। मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी को भेजी शिकायत में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

कंपनी के पक्ष में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन खुलकर आ गया है। इस मामले में एक्सईएन का स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि कई अन्य अफसरों पर गाज गिर सकती है। मामले की जांच एमडी और डीएम करा रहे हैं।
विज्ञापन


एलिन इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के मैनेजर एएस राणा ने विजिलेंस और कारपोरेशन अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि हर महीने 60 लाख रुपये का बिजली बिल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना 15 करोड़ का आयकर, 22 करोड़ का वाणिज्य कर और 30 करोड़ से ज्यादा केअन्य टैक्स का भुगतान करते हैं। बिजली का दो हजार केेवी का कनेक्शन है।

इसके लिए एक मीटर पावर स्टेशन पर, एक ट्रांसफार्मर पर और एक कंपनी में लगा है, ऐसे में चोरी संभव ही नहीं है। निर्माण कार्य के लिए केबल बिजली अफसरों ने मीटर सप्लाई से डलवाया था।

इसके बाद विजिलेंस के एक दरोगा पहुंचे और पांच लाख रुपये की मांग की। इसका वीडियो रिकार्ड है। दरोगा ने रात 11 बजे तक कई बार मोबाइल कॉल कर रुपये मांगे, इसका रिकार्ड भी है।

रुपये न देने पर उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद छापामारी कर जेल भेजने की धमकी देकर सप्लाई कटवा दी और दो करोड़ रुपये जमा करा लिए। कंपनी के अधिकारी एमडी, डायरेक्टर, डीएम और चीफ इंजीनियर से मिल चुके हैं।


डीएम और एमडी मामले की जांच करा रहे हैं। विजिलेंस के प्रभारी सब इंस्पेक्टर ने बताया कि दो करोड़ रुपये निकलने के दर्द से मैनेजर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं।

चीफ ऑफिस पर प्रदर्शन करेगा अभियंता संघ
पावर कारपोरेशन अभियंता संघ इस मामले में खुलकर सामने आ गया है। एक्सईएन एस.राजवंशी को निर्दोष बताते हुए उनको हटाए जाने का विरोध किया जा रहा है।

बड़ी चोरी होने को आधार बनाकर ही उनको हटा दिया गया, जबकि एक्सईएन का इससे सीधे तौर पर लेना-देना नहीं होता है। अभियंता संघ के प्रवक्ता अवधेश सिंह ने बताया कि एक्सईएन पर लगे आरोपों से मानहानि हुई है।

इस तबादले को तत्काल निरस्त किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। यदि तबादला नहीं रुकता है तो अभियंता संघ हड़ताल पर चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed