{"_id":"d51d6cc78f6722bd4fd92311edfd0eca","slug":"clashed-bikes-in-loni-the-death-of-two-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनी में बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत
अमर उजाला, लोनी
Updated Mon, 11 Aug 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम सेवाधाम के पास तेज रफ्तार बाइकों की जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे। सड़क सिर पर लगने से ही दोनों युवकों की मौत हुई है।
टीला शहबाजपुर गांव निवासी पम्मी उर्फ परविंद्र 40 पुत्र रणबीर कृष्णा विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। रविवार शाम करीब सात बजे वह अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
सेवाधाम मंदिर के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही इरफान 22 निवासी कृष्णा विहार फेज तीन की बाइक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पम्मी एवं इरफान 22 की मौके पर ही मौत हो गई, जितेंद्र और इरफान की बाइक पर पीछे बैठे गुड्डू 22 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुड्डू की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों बाइक चालक तेज गति से जा रहे थे। बाइक सवारों ने सिर पर हैलमेट भी नहीं थे। सड़क पर सिर लगने के कारण उनकी मौत हुई है।