{"_id":"3477704c45f07774a6de44e5ea0c2905","slug":"checking-who-were-pcr-to-act-robbers-flee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीआर वाले करते रहे चेकिंग, लुटेरे रफूचक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीसीआर वाले करते रहे चेकिंग, लुटेरे रफूचक्कर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली चाइल्ड चौराहे पर रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे पीसीआर वाले चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौराहे से करीब 100 मीटर दूर स्कूटी सवार दो बदमाश रीना शर्मा से पर्स, मोबाइल और सब्जी का थैला लूटकर ले गए। महिला ने लोगों से मदद मांगी, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
रीना शर्मा ने बताया कि वह हाउस वाइफ हैं। पति एक निजी कंपनी में अफसर हैं। वह करीब दो साल की बेटी को लेकर सब्जी लेने गई थी। पैदल लौटते समय उनके हाथ में पर्स और सब्जी का थैला था।
विज्ञापन
बेटी को उन्होंने गोद में लिया हुआ था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश उनके हाथ से पर्स और सब्जी का थैला लूटकर ले गए। पर्स में मोबाइल और एक हजार रुपये थे। लुटेरों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
इस दौरान वहां से स्कूटी और बाइक सवार काफी लोग गुजर रहे थे। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए मदद मांगी। मगर सब ने अनसुना कर दिया।
बकौल रीना, एक स्कूटी सवार ने तो यहां तक कहां कि ‘वह ऐसे झंझट में नहीं पड़ता।’ वह पैदल होली चाइल्ड चौराहे पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस यहां चेकिंग अभियान चलाए हुई थी।
पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, मगर वे नहीं मिले। बता दें कि स्कूटी सवार लुटेरों ने झपटमारी की यह पहली वारदात है। अमूमन इससे पहले लुटेरे बाइक पर वारदात करते हैं।