{"_id":"be9e2a6ffbb225f1ae7c21ba0bc0c137","slug":"cheated-in-the-name-of-education-loans-to-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजुकेशन लोन के नाम पर छात्रों को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजुकेशन लोन के नाम पर छात्रों को ठगा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजुकेशन लोन दिलाने का झांसा देकर स्टूडेंट्स से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पांच भागे हुए हैं।
एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जफर चौहान मेरठ का है। उसके साथी राहुल, बॉबी, देवेंद्र, सचिन, नरेंद्र भागे हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
इनके खिलाफ धौलाना निवासी रवि कुमार ने कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि इस गैंग ने और भी कई स्टूडेंट्स को ठगा है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि रवि पॉलीटेक्निक का छात्र है। उसका आरोप है कि 5 नवंबर 2014 को एक पंफलेट उसने दीवार पर चिपका देखा।
उस पर लिखे नंबरों पर कांटेक्ट किया तो पता उन्होंने उसे एक लाख रुपये तक का लोन हाईस्कूल की मार्कशीट पर देने के लिए कहा और आरडीसी आफिस बुलाया।
उससे अलग-अलग मदो में करीब 15 हजार रुपये लेकर उसे एक लाख रुपये लोन का चेक दिया। चेक लेकर 25 नवंबर 2014 को वह बैंक गया तो पता चला कि चेक नकली है। आरोपियों के फोन नंबर पर संपर्क किया तो फोन बंद मिले और आफिस भी।