{"_id":"abe1311360284dae2fe0c8c5c648ab9e","slug":"celebrating-the-birthday-teen-beaten-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने बर्थडे मना रहे किशोरों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने बर्थडे मना रहे किशोरों को पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
नासिरपुर चौकी इंचार्ज अतर सिंह पर आराेप है कि उन्होंने सोमवार रात अशोक नगर में पार्क के बाहर दोस्तों के साथ बर्थडे मना रहे किशोरों को पीटा।
किशोरों की पिटाई की सूचना पर स्थानीय पार्षद सहित 30-40 लोग मौके पर जमा हो गए। दरोगा से कहासुनी हुई। छात्र उसका वीडियो बनाने लगे तो वह वहां से खिसक गया। तीन किशोरों को गंभीर चोटें आई हैं।
एसएचओ ने बताया कि रात साढे़ आठ बजे अशोक नगर निवासी छात्र दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा था। इस दौरान पीसीआर वैन में नासिरपुर चौकी इंचार्ज अतर सिंह और 3 सिपाही वहां पर आए।
छात्र ने पुलिस को बताया कि वह कॉलोनी में ही रहता है। उसके कुछ दोस्त दिल्ली से आए हैं, वह उनके साथ बर्थडे केक काट रहा था। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज ने छात्र और उसके दोस्तों की पिटाई की।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। परिजनों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी व बाद में एसपी सिटी को कॉल कर जानकारी दी। एसपी सिटी के धमकाने पर पुलिस हरकत में आई।
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम मौके पर पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्र के परिजनों ने सिहानीगेट थाने में चौकी इंचार्ज व सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है।
बकौल एसएचओ मामले की जांच की जा रही है। उधर, नासिरपुर चौकी इंचार्ज का कहना है कि हुड़दंग कर रहे किशोर को बस समझाया था। मारपीट और नशे की बात बेबुनियाद है।
आरोप : नशे में था चौकी इंचार्ज
आरोप है कि चौकी इंचार्ज शराब के नशे में था। छात्र के परिजनों ने बताया कि एसएचओ से चौकी इंचार्ज को बुलाकर उसका मेडिकल कराने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज की लोकेशन नहीं मिल रही है।