फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered against aap mla sahi ram in delhi

तलवार से हमला मामले में आप विधायक सहीराम के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 20 Sep 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
case registered against aap mla sahi ram in delhi
आप ‌व‌िधायक सहीराम

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सहीराम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तेहखंड इलाके के योगेंद्र बिधूड़ी नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सहीराम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तलवार से हमला किया।

विज्ञापन


ओखला पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने, रास्ता रोककर मारपीट करने समेत दूसरी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता योगेंद्र बिधूड़ी परिवार के साथ छुरिया मोहल्ला तेहखंड में रहते हैं।
विज्ञापन


र्रउन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि रविवार रात एमसीडी आरसीसी रोड बनवा रही थी। रात करीब 12 बजे आप विधायक सहीराम नशे में मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुपरवाइजर को धमकी देकर काम रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र का आरोप है कि वह सोमवार सुबह भतीजे प्रशांत के साथ गोविंदपुरी जा रहे थे। तभी ललित नाम के एक शख्स ने उनका रास्ता रोक लिया। तभी पीछे से विधायक सहीराम और सुभाष भी आ गए।

नजदीक पहुंचते ही तीनों ने योगेंद्र पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

नांगलोई जाट से आप विधायक को राहत

case registered against aap mla sahi ram in delhi
आम आदमी पार्टी

हाईकोर्ट ने नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक रघुविंद्र शौकीन को राहत प्रदान कर दी। अदालत ने उनके निर्वाचन को चुनौती देने संबंधी भाजपा नेता की याचिका को खारिज कर दिया।

याचिका में शौकीन पर कथित तौर पर 2015 के विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट तरीकों का उपयोग करने का आरोप लगाया गया था। न्यायमूर्ति वाल्मीकि जे. मेहता ने उक्त चुनाव में हारे हुए भाजपा के मनोज कुमार शौकीन की याचिका को तकनीकी आधार पर खारिज किया है। वे यह चुनाव 37,024 मतों से आम आदमी पार्टी के विधायक रघुविंद्र शौकीन से हार गए थे।

अदालत ने कहा कि याची ने अभी तक याचिका में अन्य पक्षों को बनाने के लिए कोई भी आवेदन दाखिल नहीं किया है। उन्हें याचिका में संशोधन के कई मौके दिए गए लेकिन ऐसा नहीं किया ऐसे में याचिका खारिज करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed