{"_id":"5ab0fd934f1c1ba4238b6395","slug":"case-filed-against-a-child-who-caught-cheating-exams-and-who-torn-his-answer-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब परीक्षा में नकल करते पकड़ा तो रोष में आया छात्र और की ऐसी हरकत कि देखते रह गए सभी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब परीक्षा में नकल करते पकड़ा तो रोष में आया छात्र और की ऐसी हरकत कि देखते रह गए सभी
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल कर रहे छात्र को पकड़ने पर उसने आवेश में आकर उत्तर पुस्तिका ही फाड़ दी। कैंप थाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र को सुपरीटेंड की शिकायत पर नामजद मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, कैंप स्थित आर्य हाईस्कूल के परीक्षा केंद्र के सुपरीटेंड राकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 मार्च से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में 19 मार्च को कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान गांव फिरोजपुर निवासी कृष्ण परीक्षा के दौरान नकल कर रहा था, जिसे फ्लाइंग टीम ने पकड़ लिया और केस बना दिया।
विज्ञापन
उसके बाद छात्र कृष्ण को दूसरी उत्तर-पुस्तिका दी गई तो कृष्ण ने आवेश में आकर उत्तर-पुस्तिका को फाड़ दिया। सुपरीटेंड ने छात्र कृष्ण को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।