फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car traced that dragged a biker in gurgaon

बोनट पर बैठाकर घसीटने वाली कार की हुई पहचान, सीसीटीवी फुटेज बना सुराग 

Sat, 02 Apr 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 02 Apr 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
car traced that dragged a biker in gurgaon

बोनट पर बैठाकर युवक को घुमाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस शनिवार को छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन


सेक्टर-10 का रहने वाला प्रतीक एक निजी कंपनी में काम करता है। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से चार दिन पहले सेक्टर-12 गया हुआ था। जहां पर होंडा सिटी कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद जब गाड़ी से उतरकर उसने कार सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह उसके बोनट पर आ गया। चालक उसे 500 मीटर तक बोनट पर ही घुमाता रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोडरेज का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार का नंबर आ गया है। जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा चुकी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी की पहचान की जा चुकी है।


शनिवार तक उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि रोडरेज की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके वायरल होने के बाद मामले में गंभीरता दिखाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed