{"_id":"74b7e5933b10e545f6138f94cabf16b1","slug":"car-riders-riders-scotty-flirting-with-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने स्कूटी सवार छात्राओं से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने स्कूटी सवार छात्राओं से की छेड़खानी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 15 Jun 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कार में सवार तीन युवकों में से एक को छात्रा से छेड़खानी करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के दो साथी कार सहित भाग गए। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। बाकी के दो युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम राजेंद्र नगर निवासी 12वीं की दो छात्राएं अपनी स्कूटी पर शाहदरा की ओर जा रही थीं। आराधना तिराहे के पास से एक कार उनका पीछा करने लगी। इस कार में तीन युवक सवार थे। कार स्कूटी को बार-बार ओवरटेक कर रही थी और युवक छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे।
विज्ञापन
छात्राएं दिल्ली-यूपी बार्डर पर पहुंचीं और दिल्ली पुलिस की पीसीआर पर तैनात कर्मियों से होंडा सिटी सवार युवकों की शिकायत की। दिल्ली पुलिस ने जब कार रोकी, तभी पीछे बैठा युवक कार का दरवाजा खोलकर भागने लगा।
विज्ञापन
उसी समय कार में बैठे दोनों युवक भी कार समेत भाग गए। पुलिस ने पीछा कर पैदल भाग रहे साहिबाबाद निवासी नितिन को धर दबोचा। बाद में उसेसाहिबाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
साहिबाबाद पुलिस ने नितिन समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 354 में रिपोर्ट दर्ज कर ली और पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि नवीन के बाकी दोनों साथियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।