फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car crash safety officer, drag dead body upto 100 meter in delhi

सेफ्टी ऑफिसर को 100 मीटर तक घसीटता गया फॉरच्यूनर चालक, मौके पर मौत

Fri, 25 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Aug 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
car crash safety officer, drag dead body upto 100 meter in delhi
demo pic

नई दिल्ली के पांडव नगर में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-24 पर दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर सेफ्टी बोर्ड लगवा रहे सेफ्टी ऑफिसर समेत तीन लोगों को फॉरच्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। सेफ्टी ऑफिसर जसवीर सिंह (27) का एक पैर कटकर अलग हो गया। गाड़ी का चालक जसवीर को 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजदूर केशव (28) और दीपक (18) बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से ताजगंज, धलाई (आगरा) का रहने वाला जसवीर सिंह दिल्ली-मेरठ हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य में गवर कंस्ट्रक्शन में सेफ्टी ऑफिसर था। परिवार में पिता अजब सिंह, मां, भाई, पत्नी व तीन माह का बेटा है।
विज्ञापन


जसवीर की ड्यूटी पांडव नगर के पास थी। बुधवार देर रात वह मदर डेयरी से थोड़ा आगे गाजीपुर की ओर जाने वाली सड़क पर नेहरू कैंप के पास मजदूरों के साथ सेफ्टी बोर्ड लगा रहा था। उसके साथ केशव, सचिन व दीपक थे। जसवीर अपनी वैन के पीछे खड़ा होकर मजदूरों को दिशा निर्देश दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तेजी से पीछे से आई सफेद रंग की फॉरच्यूनर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जसवीर वैन व फॉरच्यूनर के बीच फंस गया। उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। जसवीर फॉरच्यूनर के बोनट पर गिर पड़ा, लेकिन चालक ने गाड़ी को रोका नहीं, वह 100 मीटर तक उसे घसीटता ले गया।


हादसे में जसवीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दीपक व केशव जख्मी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फॉरच्यूनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मृतक के पिता यूपी पुलिस में एएसआई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed