{"_id":"5a8ebb264f1c1b1d368bbdfe","slug":"cab-driver-arrested-for-clicking-photos-of-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब चालक को महंगा पड़ गया युवती का फोटो खींचना, पहुंच गया जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैब चालक को महंगा पड़ गया युवती का फोटो खींचना, पहुंच गया जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 22 Feb 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
कैब चालक को युवती का फोटो खींचना महंगा पड़ गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आइकन अपार्टमेंट डीएलएफ फेस-5 निवासी एक युवती ने शिकायत में कहा कि वह डीएलएफ क्षेत्र में नौकरी करती है।
वह बुधवार को अपने दो दोस्तों के साथ सुपर मार्ट-1 के पास स्थित एक टी स्टॉल पर चाय पीने गई थी। जब वह चाय पी रही थी तो उन्होंने देखा कि एक युवक उन्हें काफी देर से घूर रहा है। जब उनकी व दोस्तों की नजर उस पर पड़ी तो युवक वहां से चला गया। वह उनके पास से घूम कर वापस चला गया और एक कैब के पास जाकर खड़ा हो गया। कुछ देर खड़े रहने के बाद युवक ने उसकी फोटो खींच ली।
विज्ञापन
युवक को फोटो खींचते हुए उन्होंने देख लिया। इस पर युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगा। जिसे उन्होंने मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की राइडर ने मौके पर युवक को काबू किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कौशिक ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चांदहट पलवल निवासी अनुराग के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उबर कैब चलाता है और यहां सवारी का इंतजार कर रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।