फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By threatening to kill the teenager raped twice, brother Asked Poll Open

जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दो बार किया रेप, भाई के पूछने पर खुली पोल

Tue, 26 Jul 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
By threatening to kill the teenager raped twice, brother Asked Poll Open
दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic

सुल्तानपुरी इलाके में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पीड़िता ने सारी बात अपने भाई को बताई। पुलिस मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने पिता और भाई के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहती है। 
विज्ञापन


जब पीड़िता छोटी थी इसी दौरान उसकी मां पूरे परिवार को छोड़कर चली गई। कुछ दिन पहले पीड़िता पड़ोस में रहने वाले एक युवक के घर कपड़े सिलवाने गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर आकर किया था युवती से दुष्कर्म

By threatening to kill the teenager raped twice, brother Asked Poll Open

युवक का उसके घर आना जाना हो गया। दस दिन पूर्व वह पीड़िता के घर आया। उस समय उसके पिता और भाई घर से बाहर थे। आरोपी ने पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

डरी सहमी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। 23 जुलाई की रात उसने किशोरी को घर बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। घर आने पर किशोरी रोने लगी। भाई के पूछने पर उसने सारी बातें बता दी। 

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed