फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "By my death I will spread panic among the people, then they will be charged A week '

'तेरा कत्ल करके मैं लोगों में दहशत फैलाऊंगा फिर उनसे हफ्ता भी वसूला जाएगा'

Mon, 04 Jul 2016 05:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
"By my death I will spread panic among the people, then they will be charged A week '
हत्या

त्रिलोकपुरी इलाके में भाई (बदमाश) बनने की चाहत और लोगों में दहशत फैलाकर हफ्ता वसूलने के लिए चार-पांच बदमाशों ने एक युवक को चाकुओं से गोद दिया। 

विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रवि (26) परिवार के साथ 4/51 त्रिलोकपुरी में रहता है। पढ़ाई करने के बाद रवि नौकरी की तलाश कर रहा है। शनिवार रात करीब 10.15 बजे वह खाना खाने से पूर्व कोल्डड्रिंक लेने के लिए घर से बाहर निकला। 
विज्ञापन


इस बीच चार ब्लॉक के सिलाई सेंटर के पास इलाके का लोकल बदमाश शिवा उसके साथी रहीस, चिकना और सुमित छटेला मिले। आरोपियों ने रवि को पकड़ लिया। इस बीच शिवा ने चाकू निकालकर उसे मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाई' बनने के लिए लगातार दे रहा वारदात को अंजाम

"By my death I will spread panic among the people, then they will be charged A week '
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

पूछने पर आरोपी कहने लगा कि तेरा कत्ल करके मैं लोगों में दहशत फैलाऊंगा। बाद में लोगों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे हफ्ता भी वसूला जाएगा।

आरोपियों ने रवि के कंधे, पेट और जांघ में चाकू से कई वार किए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर सभी आरोपी फरार हो गए। इस बीच रवि के परिजन भी वहां आ गए। ऑटो में उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। 

रवि से बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर शिवा व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवा अक्सर कोई न कोई वारदात को अंजाम दे रहा है, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed