VIDEO: बिजनेसमैन को दी खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के करोलबाग इलाके में स्थित रैगारपुरा मोहल्ले में एक 50 साल के एक बिजनेसमैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह गिड़गिड़ाता रहा लेकिन आरोपी उसे चाकू घोंपता रहा। यह पूरा मामला वहीं लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिजनेसमैन की रंजिशन हत्या की गई है। उस पर चाकू से कई बार हमला किया गया है। मृतक ईश्वर इलाके का स्थापित व्यापारी है।
पुलिस के अनुसार मृतक बिजनेसमैन ने हत्या ठीक पहले यह सूचना दी कि कोई उसकी गाड़ी पर शीश फेंक रहा है, जिससे उसकी गाड़ी का शीशा टूट गया है। यह जानकारी देने के बाद वह गाड़ी को देखने के लिए गाड़ी उतरा।
बस यही उसकी जिंदगी के लिए काल बन गया। उसके नीचे उतरते ही पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावर ने उसपर हमला कर दिया। फिर लगातार धारदार चाकू से कई वार करता रहा। इससे बिजनेसमैन बुरी तरह जख्मी वहीं गिर पड़ा। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है, फुटेज तीसरे पन्ने पर अटैच है।
सर गंगा राम अस्पताल में हुई मौत
बुरी तरह जख्मी ईश्वर को आसपड़ोस के लागों ने नजदीकी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीव फुटेज होने के चलते पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पिछले चार महीनों से किसी बात को लेकर ईश्वर की उनके कुछ जानने वाले से ही रंजिश चल रही थी। हमला करने वाले का नाम मनू बताया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी मनू की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई है। लेकिन अभी तक मनू गिरफ्त से बाहर है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देखें वीडियो