फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   businessman kidnapping girl pinky made plan of rape 

बिजनेसमैन का अपहरण करने वाली पिंकी ने रची रेप की साजिश, सहेली को बनाया हथियार

Sun, 11 Sep 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
 businessman kidnapping girl pinky made plan of rape 

हुस्न के जाल में फंसाकर वर्कशॉप संचालक संजय शर्मा का अपहरण करने की आरोपी पिंकी की सहेली ने संजय के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपहरणकर्ताओं के चुंगल से आजाद हुए संजय शर्मा ने जांच में पुलिस का सहयोग करने की बात कही है।

मथुरा की रहने वाले एक युवती ने संजय शर्मा के खिलाफ सेक्टर-55 थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक, 6 सितंबर को वह सेक्टर-56 में रहने वाली सहेली पिंकी के यहां आई थी।

विज्ञापन

पति-पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ रेप का केस

 businessman kidnapping girl pinky made plan of rape 
महाराष्ट्र पुलिस

पिंकी उसे घर पर छोड़कर किसी काम से चली गई थी। इस दौरान संजय नाम का युवक आया। संजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब आधे घंटे बाद पिंकी लौटी तो पीड़िता ने उसे दुष्कर्म की बात बताई।

पिंकी ने संजय से दुष्कर्म करने का कारण पूछा, तो कुछ ही देर में संजय का दोस्त इरफान वहां आया और उसे लेकर चला गया। पीड़िता अपने घर मथुरा पहुंची और पति को आपबीती सुनाई।

शुक्रवार को पति के साथ पहुंची युवती की शिकायत पर पुलिस ने संजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पति और पत्नी ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-55 पुलिस को दी है। पुलिस ने संजय शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को है पिंकी पर शक 

 businessman kidnapping girl pinky made plan of rape 
सेक्टर-55 थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान का कहना है कि अपहरण की आरोपी महिला द्वारा पीड़ित पक्ष पर दबाव डालने की नीयत से पिंकी के गिरोह की सदस्य ने शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोप लगाने वाली महिला को दिखाने के लिए ही पिंकी ने संजय को बुलाया था। दोनों मामलों में जांच चल रही है। सच्चाई के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि 6 सितंबर को इरफान ने सेक्टर-55 थाने में उसके दोस्त संजय शर्मा के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने रात में ही छापेमारी करते हुए पलवल से संजय को बरामद किया था। संजय का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने पिंकी और उसके दो पुरुष साथियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed