{"_id":"5c6d9fecbdec22738b6af221","slug":"businessman-false-complained-of-loot-of-rs-34-lakh-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 लाख रुपये की लालच में कारोबारी ने की लूटपाट की झूठी शिकायत, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
34 लाख रुपये की लालच में कारोबारी ने की लूटपाट की झूठी शिकायत, पुलिस ने हिरासत में लिया
Thu, 21 Feb 2019 12:13 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति नगर इलाके में एक कारोबारी ने रुपये की लालच में आंख में मिर्च का पाउडर डालकर 34 लाख रुपये की लूटपाट की झूठी शिकायत कर दी। पुलिस को छानबीन के दौरान उसपर शक हुआ और पुलिस ने पीड़ित से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कारोबारी के घर से रुपये बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार विनय ए ब्लॉक कीर्ति नगर में रहता है। उसका करोलबाग में चमड़े और लकड़ी का कारोबार है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे विनय ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उसकी आंख में मिर्च का पाउडर डालकर 34 लाख रुपये लूट लिए। घटना के समय वह अपने चाचा के साथ करोलबाग जाने के लिए फॉच्यूर्नर कार पर सवार हो रहा था।
जांच में पता चला कि विनय को यह रुपये उसके दोस्त पंकज ने मंगलवार को दिया था और बुधवार को विनय रुपये को लेकर पंकज के पास जा रहा था। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। इसमें पुलिस को वारदात होने संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पाया कि घटनास्थल पर मिर्च का पाउडर भी नहीं गिरा है। पुलिस ने विनय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि रुपये की लालच की वजह से उसने लूटपाट की कहानी रची थी। उसने खुद ही अपनी आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर पुलिस को झूठी शिकायत कर दी।