फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   burglary in seven government quarters in greater noida during diwali festival

त्योहार के दौरान चोरों का तांडव: सात सरकारी क्वार्टरों में चोरी

Mon, 23 Oct 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 23 Oct 2017 09:50 AM IST
सार


- सेक्टर ईटा-1 में हुईं वारदात, दिवाली मनाने गए थे परिवार
अमर उजाला ब्यूरो 
 

विज्ञापन
 burglary in seven government quarters in greater noida during diwali festival
डेमो - फोटो : demo pic

विस्तार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला अदालत में कार्यरत सात लोगों के सरकारी क्वार्टरों का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी, आभूषण और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार समेत अपने घरों पर दिवाली मनाने गए हुए थे। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


बताया गया है कि सेक्टर ईटा-1 में बने सरकारी क्वार्टरों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत वीर सिंह, मनीष, अमित कुमार, शिखा और जिला अदालत में कार्यरत अनुराग कुमार, चतर सिंह, किरन परिवार के साथ रहते हैं। दिवाली के अवकाश में सभी परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए पैतृक घरों पर चले गए थे।
विज्ञापन


रविवार शाम लौटे तो पता चला कि चोर उनके क्वार्टरों का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए हैं। पीड़ितों ने बताया कि चोर उनके क्वार्टर में रखी नकदी, आभूषण समेत लगभग 8 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्फा-2 और पी-1 सेक्टर के 6 मकानों में चोरी 
दिवाली पर चोरों ने बंद मकानों को बेखौफ होकर निशाना बनाया। बताया गया है कि पी थ्री सेक्टर स्थित तीन मकानों का ताला तोड़कर भी चोरों ने नकदी, आभूषण व सामान चोरी कर लिए हैं। यहां भी पीड़ित परिवार अपने घर त्योहार मनाने गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद ही चोरी की रकम व सामान की पूरी जानकारी होगी।


इधर, अल्फा दो सेक्टर में चोरों ने इंजीनियर नवनीत प्रसाद और रूपेश कुमार के मकान में भी चोरी की है। नवनीत प्रसाद परिवार के साथ पटना गए हुए थे। सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed