फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bullets fired at businessman in delhi, four arrested

कांट्रेक्ट किलर ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

Wed, 12 Nov 2014 07:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Nov 2014 07:09 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired at businessman in delhi, four arrested

दिल्ली के हरि नगर में मंगलवार सुबह तीन कांट्रेक्ट किलर ने लोहे के एक कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गनीमत यह रही कि गोली कारोबारी को नहीं लगी। दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी विभाग में तैनात एक सिपाही और लोगों ने तीनों बदमाशों को दबोचकर हरिनगर थाना पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बदमाशों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके वारदात के लिए चोरी बाइक मुहैया कराने वाले एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि विकासपुरी निवासी अशोक गर्ग का हरि नगर में लोहे का कारोबार है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे वह स्वीफ्ट कार से कार्यालय पहुंचा। इस बीच बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और एक गोली कार पर चला दी। गोली चलते ही अशोक ऑफिस की ओर भागा। इस पर बदमाशों ने तीन और गोलियां दाग दीं। शोर सुनकर लोगों को अपने पास आता देखकर तीनों बदमाश भागने लगे, लेकिन बाइक पार्किंग में खड़ी इनोवा कार से टकराकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही मन्ना राम ने पिस्टल लिए पैदल भाग रहे चंदन को दबोच लिया। चंदन ने मन्ना राम की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मारने की धमकी दी, लेकिन सिपाही ने उसे काबू कर लिया। वहीं, अन्य लोगों ने हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करके इनके पास से पिस्टल, कट्टा, चाकू तीन कारतूस बरामद किए हैं।


व्यावसायिक रंजिश में दी 50 हजार की सुपारी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि एक कारोबारी ने व्यावसायिक रंजिश के कारण अशोक की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये देने की सुपारी दी थी। 10 हजार रुपये दे भी दिए गए थे। ख्याला निवासी हरप्रीत (26) और चंदन कुमार (24) आजादपुर स्थित दिलखुश इंडस्ट्री में काम करते हैं।



हरप्रीत पर चार, चंदन कुमार पर तीन व तिलक नगर निवासी गुरप्रीत पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पास से बरामद बाइक राजौरी गार्डन से चुराई गई थी। बाइक मुहैया करवाने वाले गगन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गगन चंदर विहार में चिकन की दुकान चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed