फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr Gangrape : negligence of the police, victims video made in court corridor

सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, कचहरी परिसर में बनाया गैंगरेप पीड़िताओं की वीडियो

Fri, 12 Aug 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Gangrape : negligence of the police, victims video made in court corridor
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बुधवार दोपहर बयान दर्ज कराने मां-बेटी जिस कार से कोर्ट पहुंची थीं, उसी कार के चालक ने मोबाइल से उनकी वीडियो बना ली। 

विज्ञापन


इसका पता चलते ही डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने फोन पर एसपी सिटी को फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी सिटी ने तुरंत चालक का मोबाइल जब्त कर लिया। साथ ही कार और चालक बदलवा कर मां-बेटी को घर भिजवाया। 
विज्ञापन


बुधवार को नगर कोतवाल आरके सिंह पीड़ित मां-बेटी को सफेद रंग की कार में बिठाकर कोर्ट पहुंचे। कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा के बावजूद कार चालक ने मोबाइल से पीड़िताओं के फोटो खींचे और वीडियो भी बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह को इस हरकत की सूचना दी। बताते हैं कि लक्ष्मी सिंह ने फोन पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान को फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

प्रकरण के विवेचक नगर कोतवाल घटना से अंजान

Bulandshahr Gangrape : negligence of the police, victims video made in court corridor
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

जिस समय पीड़ित मां-बेटी कोर्ट में बयान दर्ज करा रही थीं तभी एसपी सिटी मानसिंह चौहान वहां पहुंचे और आरोपी कार चालक का मोबाइल जब्त कर लिया। 

पुलिस ने फौरन ही सफेद रंग की दूसरी कार मंगवाई और उसमें पीड़ित परिजनों को बैठाया। बता दें कि यह कार पुलिस ने ही पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई थी। 

नगर कोतवाल अंजान
इस प्रकरण के विवेचक नगर कोतवाल आरके सिंह ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। इस बारे में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि
इस बात की जानकारी मुझे आपसे ही हुई है।

'किसी व्यक्ति ने डीआईजी मेरठ रेंज लक्ष्मी सिंह को सूचना दी कि गैंगरेप पीड़िताओं को लेकर कोर्ट पहुंचने वाला कार चालक उनकी वीडियो बना रहा है। डीआईजी की सूचना पर कोर्ट पहुंचकर चालक का मोबाइल जब्त कर लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार को दूसरी कार से भिजवाया गया। चालक के खिलाफ
कोई कार्रवाई नहीं की है।' - मान सिंह चौहान-एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed