फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brutal murder in delhi aman vihar.

मामूली बात पर युवक को ब्लेड से काटा, मौत

Sun, 12 Oct 2014 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Oct 2014 09:37 PM IST
Brutal murder in delhi aman vihar.

दिल्ली के अमन विहार इलाके में शनिवार रात मामूली कहासुनी होने पर पड़ोसी ने ग्रामीण सेवा के एक ड्राइवर की ब्लेड मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने पुलिस को बयान दिया। अस्पताल में देर रात ड्राइवर की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस के अनुसार मोहम्मद तारीफ (24) सपरिवार इंदिरा एंक्लेव में रहता था। वह ग्रामीण सेवा चलाता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले आनंद से हुई। जिसके साथ तारीफ की रंजिश थी। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के दौरान ही आनंद ने तारीफ के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


पढ़ें: अदलात में खुली युवती की पोल, रेप नहीं हुआ था
विज्ञापन


शोर आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने तारीफ को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तारीफ का बयान दर्ज किया। पुलिस ने तारीफ के बयान पर आनंद के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन देर रात उपचार के दौरान तारीफ की मौत हो गई।

पुलिस ने देर रात छापामारी कर आरोपी आनंद को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने तारीफ के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने पुलिस पर मामले की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस हत्याकांड में आनंद के साथ उसके अन्य परिवार वाले शामिल हैं, जिन्हें पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed