प्रॉपर्टी विवाद के चलते कर दी बहन की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने झरौंदा कलां गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया गया है।
प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर कोर्ट से समन आने के बाद से वह तनाव में था। पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि 7 जून की सुबह दिचाऊं कलां इलाके में स्कूटी सवार एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
महिला की पहचान दिचाऊं निवासी विद्या के रूप में हुई। पुलिस को मौके से उसके भाई खेलेंद्र की बाइक मिली थी। विद्या शादीशुदा थी। लेकिन पिछले दो साल से अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी। दो साल पहले मां पर हमला करने के बाद उसके भाई खेलेंद्र को परिजनों ने जायदाद से बेदखल कर दिया था।
कोर्ट से समन मिला तो कर दी हत्या
बहन ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी थी। इसको लेकर खेलेंद्र काफी तनाव में था। इसी बीच कोर्ट से समन आने के बाद उसने बहन की हत्या करने की साजिश रची।
घटना वाले दिन उसकी बहन गाय को चारा देने जा रही थी। इसी दौरान उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार रात झरौंदा कलां गांव में दबिश देकर उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार खेलेंद्र रोहतक मेडिकल कॉलेज से बेचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी का कोर्स कर रहा है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।