फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother in law did loot in sister's home

जीजा ने साली के साथ रिश्ते को किया 'कलंकित'

Sun, 09 Nov 2014 02:23 AM IST
Updated Sun, 09 Nov 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
brother in law did loot in sister's home

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सट्टे में नुकसान होने पर एक जीजा ने अपनी साली के घर में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़ित को लूटपाट की शिकायत करने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

विज्ञापन


शिकायत दर्ज करवाने के बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने शनिवार तड़के आरोपी को रोहिणी के जापानी पार्क से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से लूटे गए जेवरात मिल गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि 7 नवंबर की दोपहर में पुलिस को सुभाष नगर के एक मकान में लूटपाट होने की सूचना मिली। मौके पर मिली महिला हर्षा बत्रा ने बताया कि उसके जीजा दीपक अहुजा ने घर में लूटपाट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजा ने उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया और घर से लाखों के जेवरात और नकदी लूट लिए। साथ ही किसी को बताने और थाने में लूटपाट की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पहले चाय पी फिर ये क्या करने लगा?

brother in law did loot in sister's home

हर्षा ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे हुई। उस समय उसके पति और ससुर काम पर चले गए थे। इसी दौरान रोहिणी में रहने वाला उसका जीजा दीपक अहुजा घर आया। उसने उसे चाय पीने के लिए दिया।

चाय पीने के बाद अचानक वह खड़ा हुआ और उसका गला दबा दिया। उसके बाद उसने मुंह में कपड़ा डालकर अलमारी में रखे लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राजौरी गार्डन थाना प्रभारी सुनील मित्तल ने आरोपी के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया और शनिवार तड़के चार बजे आरोपी को रोहिणी स्थित जापानी पार्क से दबोच लिया।
 
पूछताछ में आरोपी दीपक अहुजा (44) ने बताया कि वह गांधीनगर, चांदनी चौक और करोलबाग में कपड़ों की सप्लाई करता है। सट्टे की वजह से उसे करीब 40-50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। इसकी भरपाई के लिए उसने अपनी साली के घर में लूटपाट को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed