{"_id":"5973a1e84f1c1ba3328b4693","slug":"brother-blames-sister-for-talking-to-friend-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर दोस्त से बात कर रही थी बहन, नाराज भाई ने कर दिया ऐसा खतरनाक काम...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर दोस्त से बात कर रही थी बहन, नाराज भाई ने कर दिया ऐसा खतरनाक काम...
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी में फोन पर दोस्त से बात करने से गुस्साए एक भाई ने बहन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली गर्दन से रगड़ते हुए निकल गई। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना बुधवार शाम की है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है और पुलिस घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत नगर के जीटी रोड किनारे स्थित मोहल्ले में एक परिवार रहता है। भाई की उम्र करीब 18 साल और बहन की उम्र 15 साल है। बहन दादरी के निजी स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। कुछ दिनों से बहन रोज फोन पर किसी दोस्त से बात कर रही थी। भाई ने उसे कई बार बात करने से मना किया। मना करने के बाद बहन ने छिपकर फोन पर बात करनी शुरू कर दी।
बुधवार रात भी बहन फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच भाई ने उसकी बात सुन ली। इससे भाई गुस्से में आ गया और तमंचे से बहन पर फायर कर दिया। गोली छात्रा की गर्दन को रगड़ते हुई निकल गई। गोली रगड़ने से घायल छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
गोली मारने के बाद भाई घर से भाग गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए, तुरंत ही बेटी को गाजियाबाद के निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली में सूचना नहीं दी है।
दूसरी ओर दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह का कहना है कि बहन पर गोली चलाने के मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। कोई लिखित शिकायत भी नहीं आई है। शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।