{"_id":"3ee2e661b3113263a378aee46b60b69d","slug":"bride-and-groom-in-an-attempt-to-rob-the-driver-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन को लूटने की कोशिश में ड्राइवर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हा-दुल्हन को लूटने की कोशिश में ड्राइवर की हत्या
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार रात करीब 11 बजे दूल्हा-दुल्हन को लूटने की कोशिश में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी के बाद बड़ौत से दूल्हा-दुल्हन कार में दिल्ली हर्ष विहार लौट रहे थे।
विज्ञापन
हमलावरों की तादाद चार थी, वे भी कार में सवार थे। ट्रॉनिका सिटी पुलिस लूटपाट से इनकार कर रही है और कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली हर्ष विहार के रहने वाले अंकित की बारात बड़ौत गई थी। शादी के बाद दुल्हन को लेकर वह कार में दिल्ली लौट रहा था।
कार में अंकित और दुल्हन के अलावा, हर्ष के पिता राजकुमार, बहन और ड्राइवर देवी सिंह (40) सवार थे। कार सवार चार बदमाश बड़ौत से ही उनका पीछा कर रहे थे।
उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर रोड (स्टेट हाईवे) पर पंचलोक गांव के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर फायरिंग की। गोली कार के शीशे पर लगी।
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकराई। इसके बाद बदमाश कार से उतरे और उन्होंने कार के शीशे खोलकर दूल्हे पर पिस्टल तान दी। दूल्हे ने पिस्टल में हाथ मारा तो गोली ड्राइवर के कंधे से लगते हुए सीने में जा लगी।
विज्ञापन
जीटी अस्पताल ले जाते समय ड्राइवर की मौत हो गई। हमलावर बिना लूटपाट किए ही भाग गए। एसओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश जा रही है।
कई बिंदुओं पर जांच जारी है। लूटपाट के अलावा बदमाशों का मकसद कुछ और भी हो सकता है। प्रेम प्रसंग के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।