फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues

तेवतिया के भाई ने नकारी आपसी रंजिश की पुलिसिया थ्योरी, ब्रजपाल की हालत नाजुक

Fri, 12 Aug 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 12 Aug 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
ब्रजपाल तेवत‌िया से म‌िलने पहुंचे बागपत सांसद सतपाल (बाएं), ब्रजपाल के भाई व‌िकास (दाएं) - फोटो : राजन राय/अमर उजाला

बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया की हालत गंभीर बनी हुई है। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती तेवतिया का आज तीसरा ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ब्रजपाल ते‌वतिया के भाई विकास तेवतिया ने पुलिस की आपसी रंजिश वाली थ्योरी को सिरे से नकार दिया है। विकास ने कहा कि पुलिस अगर इसे आपसी रंजिश बता रही है तो यह बात गलत हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, जनरल वीके सिंह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पु‌त्र पंकज सिंह के दौरे के बाद बागपत से सांसद सतपाल मलिक भी तेवतिया का हाल जानने नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार शाम तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली मार्ग पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
हमलावरों की फॉर्च्यूनर ले जाते पुल‌िसवाले और जांच में तेवत‌िया की कार से म‌िली बुलेट - फोटो : अमर उजाला

बता दें क‌ि बागपत की मह‌िला कांस्टेबल की ग‌िरफ्तारी के अलावा शेखर चौधरी और मनोज को भी हिरासत में लिया गया है। शेखर रजापुर और मनोज महरौली का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। तेवतिया महरौली गांव के रहने वाले हैं और उनकी वहां रंजिश चल रही थी। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में हमला किया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या महज रंजिश में AK-47 से की गई फायरिंग? जब‌क‌ि पर‌िवार इस बात से इंकार कर रहा है।

वहीं मुरादनगर में तेवत‌िया की स्कॉर्प‌ियो की फॉरेंस‌िक जांच चल रही है और हमलावरों की फॉर्च्यूनर भी थाने पहुंच चुकी है। स्कॉ‌र्प‌ियो पर 17 गोल‌ियां लगी थीं। फॉरेंस‌िक जांच में पुल‌िस को एक बुलेट म‌िली है।

हमलावरों की दूसरी गाड़ी उत्तराखंड के ह‌र‌िद्वार से म‌िलने की भी सूचना है। बता दें क‌ि इस मामले की जांच 800 पुल‌िसवालों की टीम कर रही है। मुरादनगर पु‌ल‌िस भी तहरीर लेने के ल‌िए नोएडा पहुंची है।

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
ब्रजपाल तेवत‌िया पर हमले के बाद एडीजी दलजीत चौधरी पत्रकारों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

कल रात मुरादनगर में बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए हमले के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पूरी रात भाजपा समर्थक अस्पताल के बाहर ही खड़े रहे। वहीं आज सुबह से ही यहां भाजपा नेताओं का आना शुरु हो गया है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और जनरल वीके सिंह भी तेवतिया का हाल जानने पहुंचे।

दूसरी तरफ एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह केस जल्द सुलझा लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राकेश हसनपुरिया की पत्नी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राकेश हसनपुरिया एक कुख्यात बदमाश रहा है। 2003 में उसका एंकाउंटर हुआ था। बताया जा रहा है क‌ि तेव‌त‌िया और हसनपुर‌िया की पुरानी दुश्मनी थी, ज‌िस वजह से हसनपुर‌िया की पत्नी पर पुल‌िस को शक है। उसकी पत्नी सुनीता फिलहाल बागपत में सिपाही के पद पर तैनात है। एडीजी चौधरी ने ये जानकारी भी दी कि हमलावरों की गाड़ी निवाड़ी थाना क्षेत्र से बरामद की गई है।

(ब्रजपाल तेवत‌िया का भाई व‌िकास तेवत‌िया)

केंद्रीय गृहमंत्री के हैं नजदीकी

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
teotia - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नजदीकी माने जाने वाले भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की कार पर मुरादनगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम साढे सात बजे तीन कारों में सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस घटना में ब्रजपाल तेवतिया को छह गोलियां लगी हैं जबकि उनके साथ कार में बैठे चार निजी गनरों समेत पांच लोगों को भी गोलियां लगी हैं। घटना के बाद सभी घायलों को गाजियाबाद के न्यू सर्वोदय अस्पताल लाया गया जहां से ब्रजपाल तेवतिया को गंभीर हालत में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फो‌र्टिस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  

वारदात बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे मुरादनगर के रावली रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई। कविनगर निवासी ब्रजपाल तेवतिया बृहस्पतिवार रात को स्कार्पियो कार से मुरादनगर के रावली गांव में आयोजित एक शोक सभा से घर लौट रहे थे।

टेलीफोन एक्सचेंज के पास फॉर्च्यूनर समेत तीन कारों में सवार होकर बदमाशों ने स्कार्पियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ब्रजपाल तेवतिया चालक के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने उनकी कार पर करीब सौ राउंड गोलियां चलाईं।

ब्रजपाल तेवतिया को छह गोलियां हाथ व कमर पर लगी हैं

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
teotia

इस दौरान ब्रजपाल तेवतिया को छह गोलियां हाथ व कमर पर लगी हैं। उनके साथ मौकम सिंह मलिक (निजी गनर) निवासी नोएडा, रामपाल (निजी गनर) निवासी एटा, इंद्रपाल निवासी कविनगर गाजियाबाद, विपिन निवासी (गनर) निवासी साहजहानपुर और अशोक (निजी गनर) निवासी फिरोजाबाद को गोलियां लगी हैं।

हमलावरों के फरार होने के बाद आनन-फानन में भाजपा नेता समेत सभी छह घायलों को गाजियाबाद के न्यू सर्वोदय नगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से ब्रजपाल तेवतिया को फोर्ट‌िस अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में मौकम और विपिन की हालत गंभीर बताई गई है।

सभी घायलों को आईसीयू में रखा गया है। घटना की सूचना पर पुलिस के कई अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता न्यू सर्वोदय नगर अस्पताल पहुंच गए थे।  उधर, घटना के बाद दो हमलावर ऑटो से मोदीनगर आ रहे थे। शाहबनगर पुलिस चौकी के पास चैकिंग होते देख दोनों बदमाश दो सिपाहियों पर फायरिंग कर खेतों की ओर भाग गए।

बदमाशों की तलाश में एसएसपी के नेतृत्व में देर रात सर्च आपरेशन जारी था। सूत्रों का कहना है कि बदमाशों ने भागते वक्त हथियारों से भरा एक बैग भी फेंका था। जिसमें एके 47 समेत कई हथियार मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर पहुंचे आईजी सुजीत पांडेय का कहना है कि मामला रंजिशन लग रहा है।

रेकी बाद द‌िया गया वारदात को अंजाम

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
tevatiya - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ब्रजपाल सिंह तेवतिया पर हमले की वजह गांव की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस भी इसी एंगल पर इस हाई प्रोफाइल हमले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में रजापुर और महरौली के दो लोगों के नाम सामने आए हैं।

हालांकि इसके अलावा भी दो अन्य बिंदुओं पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो रेकी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस के सिपाही रह चुके ब्रजपाल सिंह तेवतिया की उनके गांव महरौली में ही रंजिश चल रही है। पूर्व में उनका एक मामले में नाम आया था। बाद में उन्होंने दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा था।

माना जा रहा है कि उन पर हुआ हमला उसी पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। एसएसपी केएस इमेनुएल का कहना है कि घटना की शुरुआती जांच में शेखर चौधरी निवासी रजापुर और मनोज निवासी महरौली का नाम सामने आया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। फिलहाल वह फरार है।

एसटीएफ की एक टीम, क्राइम ब्रांच और सिविल पुलिस की चार-चार टीमें लगाई गई

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
tevatiya

एसएसपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए एसटीएफ की एक टीम, क्राइम ब्रांच और सिविल पुलिस की चार-चार टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनकी तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि देर रात तक पुलिस किसी को हिरासत में नहीं ले सकी थी।

भाजपा नेता ब्रजपाल सिंह तेवतिया का राजनीति सफर भी काफी लंबा है। वर्ष 2000 में वह नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। काफी समय तक राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और वर्ष 2007 में रालोद से मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल वह भाजपा में हैं।

वर्ष 2012 में वह भाजपा के टिकट पर मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़े थे, हालांकि जीत नहीं सके थे। तेवतिया आगामी विधानसभा चुनाव में भी मुरादनगर विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के लिए मजबूत दावेदार हैं। तेवतिया केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनके भाई विकास तेवतिया भी गाजियाबाद नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं।

चारों से घेर ली थी तेवत‌िया की स्कॉर्प‌ियो

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
teotia - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब साढे़ सात बजे साठ की स्पीड में ब्रजपाल तेवतिया की स्कार्पियो कार रावली रोड से गुजर रही थी तभी अचानक तेज गति में एक फॉर्च्यूनर कार ने स्कार्पियो को ओवरटेक किया। स्कार्पियो की स्पीड कम हो गई तो फॉर्च्यूनर सामने आकर खड़ी हो गई।

स्कार्पियो सवार ब्रजपाल तेवतिया और उनके साथ मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने एक-47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस पर तेवतिया के साथ उनके चार निजी सुरक्षाकर्मियों ने अपने हथियार निकाल लिए।

जवाबी फायरिंग से इससे पहले ही स्कार्पियो के पीछे औश्र दो कारें खड़ी हो गईं और उनमें सवार हमलावरों ने भी गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। दृश्य यह था कि बीच में स्कार्पियो थी और उसके आगे व पीछे दोनों तरफ से गोलियां बरस रही थीं।

फ‌िल्मी स्टाइल में हुई फायर‌िंग

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
teotia - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में तेवतिया के निजी गनर जवाबी फायरिंग की जगह बचाव में जुट गए। देखते ही देखते वहां कोहराम मच गया। आसपास के झुग्गी वासी अपनी जान बचाकर भागने लगे। कार में बैठे सभी छह लोग गोलियों के शिकार हो गए।

हालांकि बाद में तेवतिया के सुरक्षाकर्मियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर भागने पर मजबूर हो गए। हाईवे से घटनास्थल करीब 500 मीटर दूर है। टेलीफोन एक्सचेंज के पास भारत नगर कालोनी है जिसमें सपा के एमएलसी आशु मलिक का आवास है। घटना के वक्त वह आवास पर ही थे।


गोलियों की आवाज सुनकर वे वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। आशु मलिक ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटनास्थल के आसपास झुग्गी झोपड़ियां भी हैं। झुग्गी में रहने वाली बुजुर्ग दंपति सहदेव और उसकी पत्नी गीता ने बताया कि गोलियों की आवाज सुन पहले उन्हें लगा कि कोई बारात की चढ़त चल रही है।

मगर लगातार गोली चलने की आवाज से वे सहम गए। बाहर निकलकर देखा तो सामने कार सवार हमलावर गोली चला रहे थे। यह देख दोनों झुग्गी छोड़कर भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि मौके पर कम से कम सौ राउंड गोलियां चली थीं।

कब-कब क्या-क्या हुआ देखें पूरी टाइम लाइन

brajpal teotia attack case: wife of rajesh hasanpuriya arrest, probe continues
teotia - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर डीजीपी दलजीत सिंह के आने की संभावना है। इसके चलते अधिकारियों में हड़कंप मचा है। रात करीब दो बजे तक आईजी जोन मेरठ सुजीत पांडेय, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, डीएम गाजियाबाद निधि केसरवानी, एसएसपी केएस ईमनुएल बदमाशों की तलाश में मोदीनगर-मुरादनगर की खाक छान रहे थे। बताया गया कि एडीजी एलओ और आईजी एसटीएफ को गाजियाबाद के लिए लखनऊ से रवाना हो चुके हैं।

भाजपा नेता पर हमला: टाइम लाइन
07.25 मुरादनगर रावली रोड पर भाजपा नेता की कार पर बरसी गोलियां
07.28 मुरादनगर पुलिस पर हमला होने की पहुंची सूचना, दौड़ी पुलिस
07.35 मुरादनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गनर को अस्पताल पहुंचाया
08.00 मोदीनगर-मुरादनगर में जाम लगा हाइवे पर चला चैकिंग अभियान
08.20 मोदीनगर शाहबनगर चौकी पर बदमाशों ने चलाई पुलिस पर गोली
08.25 सूचना पर दौड़ी मोदीनगर पुलिस और एसएसपी, एसपी रूरल
10:00 पुलिस का चला बदमाशों की तलाश में कांबिग, सर्च आपरेशन
10.15 मुरादनगर घटना स्थल पर पहुंचे आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडेय

बाल-बाल बचे मोदीनगर के सिपाही
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया को गोली मारने की सूचना पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। शाहबनगर पुलिस चौकी पर सिपाही अनवार और तोफिक चैकिंग कर रहे थे। तभी ऑटो सवार दो बदमाश कूदकर गोली चलाते हुए भागने लगे। सूचना पर दौड़े दोनों सिपाहियों पर बदमाशों ने गोली चलाई। बताया जाता है कि गोली लगने से सिपाही बाल-बाल बचे। इसके बाद दोनों बदमाश ग्रीन पार्क में स्थित खेत में फरार हो गए।

एक बदमाश की आखिरी लोकेशन सौंदा की ओर
सूत्रों का कहना है कि मोदीनगर ग्रीन पार्क में पुलिस ने करीब 10:30 बजे तक सर्च आपरेशन चलाया। मगर सुराग नहीं लग सका है। बताया जाता है कि एक बदमाश की लोकेशन निवाड़ी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव की ओर है। इसके चलते पुलिस अधिकारियों का काफिला सौंदा की ओर रवाना हो गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी बदमाश के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed