फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boyfriend murders girlfriend

उसने क्यों प्रेमिका को तड़पा-तड़पाकर मार डाला?

Thu, 12 Mar 2015 11:17 AM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
boyfriend murders girlfriend

दिल्ली की शाहबाद डेयरी इलाके में युवती की गला रेतकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में युवती के प्रेमी नागेंद्र (18) को गिरफ्तार किया है। गर्भवती होने की आशंका के बाद प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए नागेंद्र ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।

विज्ञापन


बाद में उसका शव खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने नागेंद्र के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। उधर, घटना से नाराज हुए लोगों ने बुधवार को युवती का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शमा परवीन (18) परिवार के साथ शाहबाद डेयरी की पप्पू कॉलोनी में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा सात बहन-भाई हैं। मंगलवार सुबह युवती का शव पड़ोस के एक खाल प्लॉट से बरामद हुआ था। उसका गला रेता गया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुटकारा पाने के लिए पहले गला दबाया, बाद में गला रेता

boyfriend murders girlfriend

जांच में पता चला कि युवती की आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले युवती नागेंद्र से बात हुई थी। पुलिस ने नागेंद्र से पूछताछ की। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल लिया।

नागेंद्र ने बताया कि वह एक साल पूर्व बिहार से दिल्ली पढ़ाई के लिए अपने चाचा के घर आया था। यहां बीए प्रथम वर्ष में उसने दाखिला ले लिया था। पड़ोस में रहने वाली युवती से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों संबंध में बन गए। इधर युवती को शक हुआ कि वह गर्भवती है। उसने युवक को सारी बात बताकर शादी करने के लिए कहा।

युवती से पीछा छुड़ाने के लिए सोमवार रात को नागेंद्र ने फोन कर युवती को बुलाया। पहले उसका गला दबाया। बाद में उसकी गर्दन पर चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की मानें तो दो माह बाद युवती की शादी होने वाली थी। युवक भी इसी एक मार्च को बालिग हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed