फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boyfriend kills his lover in delhi.

तकिए से मुंह दबाकर लिव इन पार्टनर की हत्या

Mon, 29 Sep 2014 10:44 AM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
boyfriend kills his lover in delhi.

दिल्ली के नेबसराय इलाके में एक युवक ने लिव इन रिलेशन में उसके साथ रह रही युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने दस दिन बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ के अनुसार नेबसराय के दुर्गा विहार में मकान नंबर-178 में युवती का शव 17 सितंबर को मिला था। उसकी पहचान सीमा के रूप में हुई। वह पंकज कुमार के साथ लिव इन रिलेशन में दुर्गा विहार में किराये पर रहती थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से पंकज घर से गायब था। हत्या का मामला दर्ज कर एसआई विवेक मलिक व राजकुमार की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने पंकज को 27 सितंबर की शाम मुनिरका इलाके से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने साथी कर्मचारी से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

इलाहाबाद का रहने वाला है युवक

boyfriend kills his lover in delhi.

आरोपी पंकज गांव बैडवार थाना कोरून इलाहाबाद का रहने वाला है। इसकेमाता-पिता का देहांत हो चुका है। वह काम की तलाश में मुंबई गया था। यहां पर करीब पांच वर्ष पहले सीमा से मुलाकात हुई।

सीमा के साथ वह दिल्ली आ गया था और नेबसराय इलाके में किराये पर रह रहा था। पंकज ने पूछताछ में बताया कि सीमा बहुत झगड़ालू किस्म की युवती थी और हमेशा पैसा मांगती रहती थी।

उसके खर्च काफी ज्यादा थे, जिन्हें उठाने में वह असमर्थ था। जब वह पैसा नहीं देता था तो सीमा उसके साथ हाथापाई करती थी। इस बात से दुखी होकर उसने तकिए से मुंह दबाकर सीमा की 15 सितंबर को हत्या कर दी थी।

पत्नी से झगड़ा होने पर आत्मदाह का प्रयास

boyfriend kills his lover in delhi.

दिल्ली के ज्योति नगर में शनिवार रात निजी स्कूल के टीचर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। ससुराल वालों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां 60 फीसदी झुलसी अवस्था में उसका उपचार चल रहा है। जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होेने के बाद उसने यह कदम उठाया है।

पुलिस के अनुसार, कोंडली निवासी अंजली कुमार शर्मा (32) दिलशाद गार्डन में टीचर है। शनिवार दोपहर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर पत्नी अशोक नगर स्थित मायके आ गई। शनिवार रात करीब 7:15 बजे अंजली ससुराल पहुंचा। यहां उसका फिर पत्नी से झगड़ा हो गया।

गुस्से में अंजली ने साथ लाए पेट्रोल के डब्बे को अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। ससुराल वालों ने आग बुझाकर उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी के प्रयास का लग रहा है, लेकिन पीड़ित के बयान के बाद ही इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed