{"_id":"5a6898f64f1c1b7d268b653c","slug":"boy-used-to-do-to-swirling-for-celebrating-valentines-day-with-his-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे मनाने के लिए दे रहा था इस अपराध को अंजाम, यूं हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेलेंटाइन डे मनाने के लिए दे रहा था इस अपराध को अंजाम, यूं हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
valentine
बाहरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने झपटमारी व लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गर्लफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन डे मनाने के लिए झपटमारी करते थे।
विज्ञापन
ये वेलेंटाइन डे वाले दिन शिमला जाने का कार्यक्रम बना रहे थे। आरोपी झपटमारी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से नौ मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन
बाहरी जिला डीसीपी एमएन तिवारी के अनुसार, बाहरी जिला प्रभारी सुखवीर मलिक की टीम को 22 जनवरी को सूचना मिली थी कि झपटमारी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके तीन झपटमार गंदा नाला होते हुए सुल्तानपुरी जाएंगे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुखवीर मलिक की टीम ने यहां घेराबंदी की और तीनों को दबोच लिया। इनकी पहचान किरण (24), अरशद (22) और रोहित (24) के रूप में हुई।
जिस चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल पर ये घूम रहे थे, वह इन्होंने सुल्तानपुरी इलाके से चुराई थी। बाद में इनके कब्जे से चोरी की एक और मोटरसाइकिल बरामद की गई।
आरोपियों ने बताया कि वेलेंटाइन डे गर्लफेंड के साथ मनाने के लिए शिमला जाना था, इसलिए आपराधिक वारदात कर रहे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से बाहरी जिले में लूट व झपटमारी के 11 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। किरण के खिलाफ पहले से तीन, रोहित और अरशद के खिलाफ एक-एक मामला दर्ज है।