फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy injured after fight on heap of dust

कूड़ा रखने को लेकर हुआ विवाद, फोड़ डाला 11वीं कक्षा के छात्र का सिर

Tue, 01 Aug 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Aug 2017 09:40 AM IST
सार

पड़ोसी युवक पर सिर फोडने आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार 
कूड़ा रखने को लेकर विवाद,11वीं कक्षा के छात्र का सिर फोड़ा
- पड़ोसी युवक पर सिर फोडने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार       
- आरोपी ने 17 वर्षीय किशोर का सिर दीवार में देकर मारा, सिर में चोट लगने के कारण हुआ जख्मी 
- मधु विहार इलाके के जोशी कालोनी की घटना, पुलिस ने किया मारपीट का मामला दर्ज 
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली, 31 जुलाई 

विज्ञापन
boy injured after fight on heap of dust

विस्तार

राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने को उतारु हैं। मधु विहार इलाके में बालकनी में कूड़ा रखने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने 11वीं कक्षा के छात्र का सिर दीवार में मारकर फोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे के बाद जख्मी हालत में 17 वर्षीय किशोर रिंटू चौधरी एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपी अजीत दास (27) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित रिंटू चौधरी परिवार के साथ गली नंबर-10, जोशी कालोनी में रहता है। इसके परिवार में पिता पंचू चौधरी व अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंटू पास के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार को बालकनी में कूड़ा रखने को लेकर रिंटू के परिवार का उसके पड़ोसी अजीत से झगड़ा हुआ था। कहासुनी के दौरान पड़ोसियों ने बीच-बचाव करा दिया। लेकिन अगले दिन अजीत परिवार से दुबारा झगड़ा करने लगा।

आरोप है कि रिंटू ने इसका विरोध किया तो अजीत ने उसका सिर पकड़कर दीवार में दे मारा। दीवार में सिर लगते ही अजीत के सिर से खून बहने लगा। आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


छानबीन के बाद पुलिस ने अगले दिन मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि झगड़े में अजीत के भी हाथ में हल्की चोट लगी है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed