दादी के अकाउंट से साढ़े चार लाख चुराने वाला चौथी मंजिल से गिरा, मौत
- किशोर ने चुरा ली थी दादी की चेक बुक उसी से निकाले थे दोस्तों के साथ मिलकर साढ़े चार लाख रुपये
- परिजनों ने 11 मार्च को दी थी शकरपुर पुलिस को सूचना, पुलिस पैसे निकालने के मामले की कर रही थी छानबीन
- परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या करने का आरोप, होली वाले दिन छत से गिरा किशोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शकरपुर इलाके में चौथी मंजिल से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सौरभ (16) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने उसे छत से नीचे फेंका है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि किशोर होली खेलते हुए छत से नीचे गिर गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शकरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
सौरभ परिवार के साथ कांति नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता राकेश सिंह, मां और एक छोटा भाई है। सौरभ के पिता राकेश का आरोप है कि उसके दोस्तों ने जानबूझकर उसे छत से फेंककर मौत के घाट उतारा है।
भेद खुलने के डर से दोस्तों ने की हत्या!
दरअसल 11 मार्च को सौरभ ने अपने दोस्तों के कहने पर अपनी दादी की चेक बुक उड़ा ली थी। नकली साइन कर सभी ने 4.50 लाख रुपये निकाल भी लिए। परिवार ने इसकी शिकायत थाने में की थी।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही थी। राकेश का आरोप है कि भेद खुलने के डर से दोस्तों ने उसकी हत्या की। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि कैसे मौत हुई, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।