फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy dead by drowning in pond while talking on phone

फोन पर बात करना पड़ा भारी, तालाब में गिर कर गवां दी जान

Tue, 28 Nov 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 28 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
boy dead  by drowning in pond while talking on phone
vikram - फोटो : अमर उजाला

छत पर मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से घर के पीछे बने तालाब में गिरकर डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार सुबह फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने तालाब में कांटा डालकर शव को निकाला।

विज्ञापन


थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मूलरूप से भरतपुर, राजस्थान का रहने वाला विष्णु यहां बल्लभगढ़ बस अड्डे के पीछे बनी शिव शारदा कॉलोनी में रहता था और बल्लभगढ़ चौक पर फलों की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन


रविवार रात को वह घर की छत पर टहल रहा था। इस दौरान किसी का फोन आने पर वह बात करने लगा। इस दौरान वह छत की दीवार के सहारे खड़ा था कि अचानक पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर घर के पीछे बने गंदे पानी के तालाब में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

boy dead  by drowning in pond while talking on phone
युवक की मौत होने पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जब काफी देर तक विष्णु नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह परिजनों ने इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तालाब के आसपास जांच शुरू की।

शक होने पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने तालाब में कांटा डाल कर तलाश शुरू की तो कुछ ही देर में कांटे में विष्णु का शव फंस गया, जिसे बाहर निकाला गया।

​थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत बस स्टैंड पुलिस चौकी ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed