{"_id":"59ecc0944f1c1bc8678b7030","slug":"bouncers-beaten-drunk-men-who-reached-mall-to-see-movie-without-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में बिना टिकट पहुंचे फिल्म देखने, बाउंसर ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में बिना टिकट पहुंचे फिल्म देखने, बाउंसर ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:51 AM IST
सार
हेडिंग:
ऑनलाइन कराई थी बुकिंग, मेसेज वाला फोन छोड़ आए थे घर
पुलिस ने दोनों युवकों और मैनेजर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-18 स्थित जीआईपी मॉल में शराब पीकर फिल्म देखने जाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। टिकट को लेकर मॉल के बाउंसरों से दो युवक भिड़ गए। इस पर बाउंसरों ने दोनों युवकों को जमकर पीट दिया। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों युवकों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के बसंत विहार निवासी सुमित और ज्ञान दोनों ने ऑनलाइन फिल्म की टिकट बुक की थी। जब वह जीआईपी स्थित सिनेमा गए तो उन्हें याद आया कि वह उस मोबाइल को ही घर छोड़ आए, जिस पर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग का मेसेज आया था।
विज्ञापन
सिनेमा में घुसने लगे तो बाउंसरों ने उनसे टिकट मांगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुक की थी। बाउंसरों ने उनसे टिकट की डिटेल दिखाने के लिए कहा। इस पर युवकों ने कहा कि वह मोबाइल को घर छोड़ आए। सूचना पाकर वहां पर सिनेमा के मैनेजर मनीष भी पहुंच गए।
विज्ञापन
उधर, दोनों युवक अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। रोकने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक हो गई और बाउंसरों ने युवकों को पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों और सिनेमा के मैनेजर को शांति भंग के आरोप गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-39 कोतवाल का कहना है कि आरोपियों को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।