फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bomb hoax call in khan market delhi

एशिया की सबसे बड़ी खान मार्केट में बम फटने की सूचना से मचा हड़कंप

Sat, 16 Dec 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Dec 2017 10:37 AM IST
सार

- मार्केट में दिन भर बम को ढूंढने में लगी रही पुलिस 
- अमेरिका से वाट्सऐप पर आए मैसेज केबाद युवक ने दी थी सूचना 
- देर शाम तक पुलिस को मार्केट में कुछ नहीं मिला था 

विज्ञापन
bomb hoax call in khan market delhi

विस्तार

दिल्ली पुलिस में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सूचना मिली थी एशिया की सबसे बड़ी मार्केट खान मार्केट में शाम चार बजे तक बम ब्लास्ट होगा। सूचना मिलने के तुरंत बाद खान मार्केट में बम को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। देर शाम तक खान मार्केट में तलाशी अभियान चलता रहा।

विज्ञापन


हालांकि देर शाम तक पुलिस को बम जैसी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। अमेरिका के नंबर से वाट्सऐप नंबर पर आए मैसेज के बाद युवक ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीपक वर्मा नाम का युवक मादीपुर में रहता है। उसके वाट्सऐप नंबर पर अमेरिका के एक नंबर से से मैसेज आया कि शुक्रवार शाम चार बजे तक दिल्ली के खान मार्केट में बम ब्लास्ट होगा। बम प्लांट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने ये जानकारी 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह सात बजे ही खान मार्केट में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया था।

बम खोजी कुत्ते, बम निरोधक दस्ते, फायरब्रिगेड व दिल्ली पुलिस की काफी टीमें मौकेपर पहुंच गर्ईं थी। बम को ढूंढने का अभियान शुक्रवार शाम तक चलता रहा। हालांकि पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान बम जैसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

सुबह के समय तो बाजार बंद था, इस कारण लोगों को परेशानी नहीं हुई। जैसे ही बाजार खुला लोगों को काफी परेशानी हुई थी। हालांकि बम होने की सूचना केकारण शुक्रवार को खान मार्केट में चहल-पहल कम रही और कम ग्राहक पहुंचे थे। पुलिस ने दीपक वर्मा से पूछताछ की थी और उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खान मार्केट में सुरक्षा बढ़ाई गई

bomb hoax call in khan market delhi

खान मार्केट में बम होने की सूचना केबाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। स्थानीय पुलिस के अलावा अद्र्घसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया था। खान मार्केट में प्रवेश करने वाले रास्तों पर बेरीकेड्ग्सि लगाकर चेकिंग करने के आदेश दे दिए गए थे। 

पुलिस आयुक्त ने एक दिन पहले ही आदेश दिए थे
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने बृहस्पतिवार को दिल्ली केसभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने केआदेश दिए थे। पुलिस आयुक्त ने कहा था कि गणतंत्र दिवस, क्रिसमिस व नए वर्ष को देखते हुए चौकस रहने की जरूरत है। इन मौकों का आतंकी फायदा उठा सकते हैं। 

पुलिस का बयान 
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली जिला कंट्रोल रूम को सुबह 6.46 बजे पीसीआर केजरिए सूचना मिली थी कि खान मार्केट में बम प्लांट कर दिया गया है। काल दूसरे जिले से आई थी। बम को ढूंढने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए थे। किसी तरह का अफवाह फैलाने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed