फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of a couple found at a hotel in Rajouri Garden OF Delhi

होटल के कमरे में युवक और युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में ये लिखा

Sun, 22 Oct 2017 12:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 22 Oct 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
Body of a couple found at a hotel in Rajouri Garden OF Delhi
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक होटल में एक युवक और युवती ने खुदकुशी कर ली। युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जो उसने अपनी मां के लिए लिखा है। जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा।...
विज्ञापन


दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित होटल अमन डीलक्स में शनिवार शाम एक युवक और युवती ने खुदकुशी कर ली। दोनों दंपति के तौर पर होटल में ठहरे थे। युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे उसने मां को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह अब जीना नहीं चाहता है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।  

पढ़ें:- पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने के शक में दोस्त को दी द‌िल दहला देने वाली मौत
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम 5.20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि होटल के कमरा नंबर-244 में ठहरे दंपति दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना मिलते ही राजौरी गार्डन थाना की पुलिस होटल पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में बिस्तर पर युवक और युवती के  शव पड़े थे। युवक की उम्र करीब 29 साल और युवती की 27 साल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर जांच शुरू की।  

20 अक्तूबर की सुबह साढ़े आठ बजे होटल आए थे

Body of a couple found at a hotel in Rajouri Garden OF Delhi
जांच के दौरान पता चला कि दोनों 20 अक्तूबर की सुबह साढ़े आठ बजे होटल आए थे। युवक ने सुरेश के नाम से कमरा बुक करवाया था। युवती को उसने अपनी पत्नी बताया था। उसने अपना पता अलापपुजु केरल लिखवाया था। कर्मचारियों के मुताबिक, उन लोगों ने सुबह में नाश्ते में पराठा और दही के अलावा चाय मंगवाई थी। 

पुलिस को कमरे से पराठा और दही मिला है, जिसे उन लोगों ने नहीं खाया था, जबकि चाय पी ली थी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे उसने क्षेत्रीय भाषा में लिखा है। तीन लाइन के लिखे सुसाइड नोट को उसने अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा है। 

सबसे पहले उसने माफी मांगी है और फिर लिखा है कि अब वह जीना नहीं चाहता है। उसने इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों पति-पत्नी हैं। पुलिस इनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि खुदकुशी के कारणों के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed