{"_id":"dd7665af0921c89b3a8015da2e5f5964","slug":"blackmail-through-porn-video-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सारन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में योगेश नाम का लड़का रहता है। पड़ोसी होने के नाते महिला की उससे जान पहचान और बोलचाल शुरू हो गई।
विज्ञापन
छह माह पहले महिला को किसी काम से सोहना जाना था। योगेश ने सोहना छोड़ने की बात कह उसे अपनी कार में बैठा लिया। महिला को सोहना में दो घंटे बाद काम था।
इस पर योगेश ने उसे गेस्ट हाउस में आराम करने की सलाह दी। महिला का आरोप है कि गेस्ट हाउस में योगेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
तब से योगेश पीड़िता से वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर एक लाख रुपये वसूल चुका है। पीड़िता ने बताया कि योगेश अब भी पैसा मांग रहा है, इससे परेशान होकर वह सारन थाने पहुंची। मामले की जांच कर रही महिला एसआई राजरानी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन