{"_id":"df2d2f3c53c2f74c84f66f53275705e0","slug":"bjp-leader-in-the-rolling-mills-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की रोलिंग मिलों में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की रोलिंग मिलों में डाका
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोंझा में भाजपा नेता जगदीश साधना के भतीजों की दो रोलिंग मिल में रविवार रात बदमाशों ने डाका डाला। 15 बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर 80 लाख के 45 बड़े मोटर, 12 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर और एलसीडी लूट ली।
इनमें चार नकाबपोश थे। फैक्ट्री से करीब 50 मीटर की दूरी पर अन्य फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में दो बदमाश और वारदात में इस्तेमाल मालवाहक की तस्वीर कैद हो गई है।
ये रोलिंग मिल फैक्ट्रियां पटेल नगर के पास बाझा में हैं। फैक्ट्रियां दोनों भाई उमेश कुमार और अनिल कुमार की हैं। भाजपा नेता जगदीश साधना इनके चाचा हैं।
फैक्ट्री मालिक उमेश निवासी कविनगर ने बताया कि रात करीब साढे़ 12 बजे चार नकाबपोश बदमाश उनकी फैक्ट्री में दीवार फदकर घुसे। बदमाशों ने गार्ड जगदीश को छुरा दिखाकर बंधक बनाया।
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने कंपनी में रखी मोटरें खोलनी शुरू कर दीं। एक बदमाश गार्ड के पास छुरा लेकर बैठा रहा। इसके बाद बदमाश उनके भाई अनिल कुमार निवासी नेहरू नगर की श्री राधा कृष्णा इंजीनियरिंग फैक्ट्री में दरवाजा तोड़कर घुसे।
अनिल की फैक्ट्री से बदमाशों ने मोटर और तैयार माल निकाला। करीब तीन घंटे तक दोनों रोलिंग मील में वारदात करने के बाद बदमाशों ने 11 और साथियों को बुला लिया।
दोनों फैक्ट्रियों का सामान माल वाहक में भर कर साढ़े तीन बजे बदमाश भाग गए। करीब 20 मिनट बाद जगदीश ने खुद को बंधन मुक्त किया और थोड़ी दूरी पर एक अन्य फैक्ट्री के चौकीदार रामनाथ की मदद से सूचना फैक्ट्री मालिक को दी।
उमेश के मुताबिक दोना फैक्ट्रियों से करीब 80 लाख का सामान चोरी हुआ है। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
तीसरी कॉल पर उठा कंट्रोल रूम का फोन
उमेश ने बताया कि सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम में तीन बार फोन करना पड़ा। हालांकि सूचना देने के 5 मिनट बाद सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई।
लाइट भी नहीं थी बदमाशों ने मोड़े सीसीटीवी
उमेश की फैक्ट्री में 6 सीसीटीवी लगे थे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें मोड़ दिया था। बारिश के कारण बत्ती गुल थी। रोशनी के अभाव में बदमाश सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाए
रेकी के बाद डकैती, जानकार हो सकता है हाथ
उमेश के मुताबिक फैक्ट्री में कुछ माल तैयार रखा था, जिसे छुपाकर रखा गया था, बदमाशों ने छुपाकर रखे गए माल को भी चोरी किया गया है।
फैक्ट्री में करीब 12 श्रमिक कार्य करते हैं। उमेश को शक है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा वारदात में किसी जानकार क ा हाथ होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।