बिसाहड़ा कांड : 13 को होगी आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई, छूट सकता है दूसरा नाबालिग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा कांड के तीसरे आरोपी की जमानत अर्जी पर 13 जुलाई को जिला अदालत में सुनवाई होगी। इससे पहले दो नाबालिग को जमानत मिल चुकी है। इनमें से एक आरोपी गांव पहुंच चुका है। दूसरा नाबालिग भी आगामी 11 जुलाई तक घर पहुंच जाएगा।
कोर्ट से जमानत के बाद कागजी प्रक्रिया चल रही है। 28 सितंबर 2015 को बिसाहड़ा में उग्र ग्रामीणों के द्वारा इकलाख की हत्या करने और उसके बेटा दानिश पर जानलेवा हमला करने के मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया था।
मामले में सुनवाई के बाद अब तक दो आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनमें से एक आरोपी पिछले माह गांव आ चुका है। दूसरे नाबालिग आरोपी को जिला न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।
हाईकोर्ट में होगी सीबीआई से जांच के मामले की सुनवाई
नाबालिग की जमानत देने वाले लोगों की पुलिस जांच हो चुकी है। लेकिन अभी तहसील से आख्या जानी बाकी है। आगामी 11 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके घर पहुंचने की उम्मीद है। वहीं तीसरे नाबालिग की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए आगामी बुधवार की तारीख लगी हुई है।
हाईकोर्ट में होगी सीबीआई से जांच के मामले की सुनवाई
बिसाहड़ा मामले की जांच सीबीआई से कराने की हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 13 जुलाई को सुनवाई होगी। अभियुक्त विशाल के पिता संजय राणा ने बताया कि सीबीआई की जांच के मामले में उनके वकील की ओर से इस बार फॉरेंसिक रिपोर्ट और 156/3 की अर्जी को पेश किया जाएगा।
मामले को लेकर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को तीसरा नोटिस जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार से नोटिस जारी करके मामले को लेकर जवाब मांगा गया है। इस बार जवाब आने की उम्मीद है।