फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bikers in 15 seconds lifted 70 thousand rupees

बाइकर्स ने 15 सेकेंड में उड़ाए 70 हजार रुपए

Thu, 18 Aug 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 18 Aug 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bikers in 15 seconds lifted 70 thousand rupees
लूट - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-26 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक प्रॉपर्टी डीलर से 70 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। बदमाश इस वारदात को 15 सेकेंड में अंजाम देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर उस समय अपने पिता के साथ बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे थे। पीड़ित ने सेक्टर-20 पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, दीपक शर्मा सेक्टर-31 निठारी में रहते हैं। वे पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। मंगलवार दोपहर वे अपने पिता देवेंद्र शर्मा के साथ सेक्टर-18 में बैंक गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैंक से 70 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद अपनी स्कूटी से सेक्टर-26 की ओर जाने लगे। अभी वे रेडलाइट पर पहुंचे ही थे कि पीछे से अपाची  बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। 


दीपक ने बताया कि इसके तुरंत बाद पीछे बैठा बदमाश उतरा और तमंचा दिखाकर कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात को महज 15 सेकेंड में अंजाम दिया गया, जबकि जिस स्थान पर लूटपाट की गई, वहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दीपक ने बताया की दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed