{"_id":"57b56b7f4f1c1b705e6ebacf","slug":"bikers-in-15-seconds-lifted-70-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने 15 सेकेंड में उड़ाए 70 हजार रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने 15 सेकेंड में उड़ाए 70 हजार रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक प्रॉपर्टी डीलर से 70 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। बदमाश इस वारदात को 15 सेकेंड में अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर उस समय अपने पिता के साथ बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे थे। पीड़ित ने सेक्टर-20 पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दीपक शर्मा सेक्टर-31 निठारी में रहते हैं। वे पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। मंगलवार दोपहर वे अपने पिता देवेंद्र शर्मा के साथ सेक्टर-18 में बैंक गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बैंक से 70 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद अपनी स्कूटी से सेक्टर-26 की ओर जाने लगे। अभी वे रेडलाइट पर पहुंचे ही थे कि पीछे से अपाची बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
दीपक ने बताया कि इसके तुरंत बाद पीछे बैठा बदमाश उतरा और तमंचा दिखाकर कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात को महज 15 सेकेंड में अंजाम दिया गया, जबकि जिस स्थान पर लूटपाट की गई, वहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दीपक ने बताया की दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था।