मेवात में दो हाजियों के पासपोर्ट व टिकट लेकर भागे बाइक सवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात से हज पर जाने वाले दो हाजियों के पासपोर्ट व टिकट को एक बाईक पर सवार दो अज्ञात बादमाश लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से हाजियों व उनके परिजनों में मायूसी छाई हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के 15 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली है।
पीड़ित हकमुदीन पुत्र जसमाल निवासी दिहाना थाना नूंह मेवात ने पुलिस को बताया की उसके मॉ सुहजी व बाप जसमाल का हज पर जा रहे थे। बुधवार को वह अपने परिजन व रिश्तेदार के साथ मॉ-बाप को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए जा रहे थे।
रात्रि दो बजे के करीब जब वह राजीव चौक गुड़गांव के पास पहुंचे तो उनकी एल्टो कार पंचर हो गई। जिसमे वह दिल्ली रोड़ पर एक पट्रोल पंप के पास पंचर लगावाने के लिए रूक गए। पीड़ित हकमुदीन ने बताया की जब वह पंचर लगवाने लगे तो उसी समय एक बिना नंबर की मोटर साइकिल पर दो अज्ञात युवक आये और गाड़ी की सीट पर रखे बैग को लेकर भाग गए।
हाजियों की फ्लाईट बुधवार सुबह 6:30 दिल्ली से सउदी अरब के लिए होनी थी
जिसमे उसकी मां सुहजी व बाप जसमाल के पासपोर्ट, हवाई जहाज टिकट व उनके पहचान पत्र व आधार कार्ड रखे हुए थे। पीड़ित ने बताया की हाजियों की फ्लाईट बुधवार सुबह 6:30 दिल्ली से सउदी अरब के लिए होनी थी।
इस घटना के कारण उनकी फ्लाईट नहीं हो सकी। पीड़ित का कहना है की उन्होंने अज्ञात युवकों को पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नहीं आ पाए। पीड़ित हकमुदीन के ब्यान पर थाना सिवील लाईन गुड़गांव पुलिस ने बाईक पर सवार अज्ञात युवकों के विरूद्व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित हाजियों की आखों में झलक रहे है आंसॅ: हाजी जसमाल व हज्जन सुहजी इस घटना के बाद से सदमे में है। हज यात्रा को लेकर वह चिंतित है। दोनों की आखों में आसूं झलक रहे है। उन्होंने मायूस होते कहा यदि जल्द ही उनके पासपोर्ट व टिकट नहीं मिले और हज कमेटी ने कोई रास्ता नहीं निकाला तो वह हज पर जाने से महरूम हो सकते है।
इस घटना के बाद से उनके परिजन व रिशतेदार भी परेशान है। पूर्व सरपंच जियान मौ0 व ग्रामीणें ने हज कमेटी से इस मामले में मदद करने की फरियाद करते हुए हज पर जाने का रास्ता निकालने की मांग की है।
हरियाणा हज कमेटी के चैयरमैन एंव हज कमेटी आफॅ इन्डिया के सदस्य मुनीश अहमद अंसारी ने बताया की हरियाणा व दिल्ली हज कमटी ने संयुक्त तौर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को दोनों हाजियों के तत्काल प्रभाव से पासपोर्ट बनाने के लिए पत्र लिख दिया गया है। संट्रेल हज कमेटी मुंबई को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। पासपोर्ट बनने के शीघ्र बाद इनका वीजा लेकर हज पर भिजवाया जायेगा।