{"_id":"5a05c2434f1c1b59678bacdb","slug":"bikers-abused-law-student-when-got-offended-they-shot-the-student-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक ने लॉ के छात्र से साथ की गाली गलौच, विरोध करने पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक ने लॉ के छात्र से साथ की गाली गलौच, विरोध करने पर चलाई गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराड़ी में बृहस्पतिवार रात को मामूली बात पर हुई कहासुनी में बाइक सवार युवक ने कानून की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय छात्र दो दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद टहल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक सवार युवक से उनकी कहासुनी हो गई और मारपीट के दौरान आरोपी ने दोनाली बंदूक से गोली चला दी। गोली छात्र की गर्दन पर लगी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस दोस्तों के जरिये आरोपी का स्केच बना रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आशीष भारद्वाज (24) बड़े भाई रजनीश के साथ बुराड़ी के हरदेव नगर में रहता था। वह गुरुग्राम के लॉ कॉलेज में एलएलबी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बड़ा भाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमए कर रहा है।
विज्ञापन
दोनों मूलरूप से बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं। पिता वेद प्रकाश बेतिया में वकील हैं। बृहस्पतिवार रात को आशीष पड़ोस में रहने वाले दोस्तों अनूप और हिमांशु के साथ खाना खाने के बाद टहल रहा था।
दोस्तों के मुताबिक, इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उनके पास आया। वह नशे में लग रहा था। उसने कंधे पर दोनाली बंदूक टांग रखी थी। उक्त युवक ने तीनों के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और घूमने का कारण पूछने लगा। इस बात पर तीनों दोस्तों का उक्त युवक से झगड़ा हो गया। तीनों ने युवक की पिटाई कर उसे गिरा दिया।
युवक ने उठने के बाद आशीष पर गोली चला दी। गोली आशीष की गर्दन पर लगी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी बाइक से भाग गया। दोस्तों ने आशीष को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।