{"_id":"595d06924f1c1b1d398b457c","slug":"big-criminal-arrested-in-encounter-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:40 AM IST
सार
गाजियाबाद के लिए उपयोगी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। इस दौरान बदमाश ने फायरिंग भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
डीसीपी रोमिल बानिया के मुताबिक पुलिस को मंगलवार सूचना मिली थी कि चांद मोहम्मद उर्फ मटरू उर्फ अज्जू जाकिर नगर इलाके में रात करीब डेढ़ बजे अपने साथी से मिलने आएगा।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने खिजराबाद टी प्वाइंट,न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पिकेट लगाकर बाइक सवारों की चेकिंग शुरू की। तभी जाकिर नगर की तरफ से पल्सर बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फरीदाबाद की तरफ यू-टर्न ले लिया। पुलिस टीम ने दोनों का पीछा किया। मोटरसाइकिल चला रहे चांद मोहम्मद ने पिस्टल निकालकर एसआई योगेश तंवर व एएसआई सुखबीर की तरफ फायर करना शुरू कर दिया।
इसमें दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चांद मोहम्मद को पकड़ लिया जबकि उसका साथी जाहिद भागने में कामयाब हो गया। दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में हुई लूट की वारदात को लेकर खास्सी मोहल्ला, साहिबाबाद निवासी चांद मोहम्मद पर इनाम रखा था। आरोपी के कब्जे से पिस्टल,चार कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद की गई है।